Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्चना जी, दूध फुल क्रीम हो तो छैना में घी होता है, मसलने पर छैना नरम हो जाय, रसमलाई बना सकते.
Aapki website se recipes ok follow karke main khushi se khana banati hoon. Thank you so much for making cooking easy for us. Maine kal rasmalai try kari magar woh soft nahi bani. Jab chashni mein tab soft thi lekin jab usko thanda karne ke liye rakha and reduced milk me mix kiya - tab woh bahut hard ho gayi thi. Maine aapki instructions acche se follow kari thi chena banane ke liye
निशा: मनीषा जी, रसमलाई थोड़ी कम पकी तो बाद में सख्त हो जाती है.
Thanx mam
निशा: दीपिका, आप सही समझ रही है, छैना को अच्छी तरह पानी निकलने तक निचोड़ लीजिये, एसा नहीं होगा.
निशा: रेनू, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Cchene k liye kya m TOND MILK ka use kar sakti hu?
Please reply me.
निशा: छैना के लिये फुल क्रीम दूध ही लिया जाता है.
निशा: ज्योति, छैना के लिये दूध गाय का या भैस का जो सामने निकला हो या अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकते हैं, मिलाबटी दूध से छैना अच्छा नहीं बनता, छैना नरम बने, अच्छी तरह से मसल कर नरम किया हो और तेज आग पर रसमलाई को पूरी तरह पकने तक उबाला जाय, रसमलाई अच्छी सोफ्ट बनेगी.
ma'am maine kal ras malai banai thi lekin wo thik ni bni.
chashni me gole dale to wo bilkul thik the,tute b ni lekin thnde hone k bad wo bilkul hard ho gye or doodh me dalne k bad b soft ni hue. maine kya galti ki use bnane me plz tell me.thnx
निशा: रोशनी जी, रसमलाई को तेज आग पर 18-20 मिनिट तक पकाना होता है, कम पके होने पर ये बाद सख्त हो जाते हैं.
निशा: आबू जी, अगर रसमलाई पूरी तरह पकी न हो तो वह बाद पिचक कर हार्ड हो सकती है.
aapke duara di gayi samast recipe bahut good hai. main aapse yeh janna chata hoon ki you tube per aap video kaise upload karti hai mujko ek 3.35 minut ki video upload karni wo time lagbhag 40 hrs batata hai plz reply me
thanks.
निशा: शिवानी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
meine ras malai banayi pur vo soft nahi bani,please bataiye vo soft kyu nahi banii
निशा: अनु, छैना सोफ्ट न हो या उसे मसल कर सोफ्ट नहीं किया हो तो रसमलाई सोफ्ट नहीं बनती.
Chasni kam to nhi padegi na?? Kya usme aur paani n chini add Karni hogi???
Plz reply Nishaji
Still waitng for ur reply
Ek aur baat main aapse poochna bhool gayi thi ki...mere rasgulle brown color k the n chasni bhi brown colour ki thi...aisa kyu ???Maine brown sugar use ki thi instead of regular white sugar..Kya isliye ?? But hum ghar me brown sugar hi use karte h...
I m planning to make sponge Rasgullas..so kya wo bhi brown banege kya ???
Plz reply soon Nishaji
Kaise pata chalega ki rasgulle pure pak gaye hai??
# Rasgulle spongy kaise banaye...kyu ki mere rasgulle spongy to the but poori tarah se nhi..
#Kya hum inhe pressure cooker me bana sakte h?? Agar Haan to kaise plz explain
#Mere rasgulle pehle to chasni k upar tair rhe the but last me neeche baith gaye the...to kya wo overcooked ya kam cooked the???
#Mera chenna soft tha aur maine use mash bhi kiya tha...rasgulle toote nhi chasni me...but cracks the unme
Jaanti hoon bahut kuch pooch liya Maine but I know aap answer jarur dengi...kyuki aap itni acchi jo hai :)
Waiting for ur reply...thnx in advance
निशा: स्वाति, रसगुल्ले पक जाते हैं तो वे तैरते हैं, और बाद में वे पूरी तरह रस से भर जाते हैं इसलिये भारी होकर तले में बैठ जाते हैं.
रसगुल्ले प्रेशर कुकर में पका सकते हैं, लेकिन उतने ही डालेंगे जितने कि कुकर में आसानी से आ जायें.
छैना नरम न हो और अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया हो तो उसमें क्रेक आते हैं, अच्छे छैना के लिये गाय का दूध लीजिये या फिर अमूल का दूध लीजिये, दूध में मिलाबट के कारण भी छैना अच्छा नहीं बनता.
निशा: शिवांगी, छैना नरम न हो, या उसे मसल मसल कर चिकना न किया हो या चाशनी में अच्छी तरह उबाल न हो और रसगुल्ले डाल दिये जाय तो रसगुल्ले फट सकते हैं.
Hiiii nisha aunt,,,
hm ye poochna chahte he k chaine maida mila sakte he? Plz reply me soon.....
निशा: रश्मि सबसे अच्छा तो गाय का दूख होता है. यदि यह न मिले तो आप फुल क्रीम मिल्क ले लीजिये. अमूल फुल क्रीम मिल्क से रसमलाई या रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं
निशा: रश्मि यदि छैना नरम न बना हो या रसगुल्ले तेज आग में नहीं सिके हों तो हार्ड हो जाते हैं
निशा: रीतिका, छैना में 1 छोटी चम्मच कार्न फ्लोर या अरारोट डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, रसमलाई सही बनेगी, और 1 रसमलाई टूट गई है इसमें कुछ गलत नहीं हैं, ये सोफ्ट ही होती हैं और इन्हैं आराम से हैंडल करते हैं, धन्यवाद.
निशा: लीला, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i want to know k kya hum chironji dale bina rasmalai bana sakte hain and iski jagah aur kon se dry fruit use kar sakte hain... pls reply soon mujhe ye rasmalai banani hai jaldi se....
thanks.
निशा: अनुराधा, चिरोंजी डालना आवश्यक नहीं है, बादाम, काजू या पिस्ते कुछ भी जो आप चाहें पतले काट कर डाल सकते हैं.
निशा: डा.स्वाति, बहुत ही अच्छा, धन्यवाद.
निशा: एश्वर्या जी, छैना को नरम तैयार पकाते समय गैस तेज रखिये और अगर चाशनी गाढ़ी हो रही हो तो थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहिये, यदि चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो जायेगी तो भी छैना रसगुल्ले सख्त बनेंगे.
Will be pleased if you answer my another question as well-
Could you plz tell me the reason dat why ghee was floating over chashni of rasgulla when I prepared it at home?
निशा: जीनल, गुलाब जामुन के साथ कलछी में घी आ जाता है वही घी चाशनी में ऊपर आ जाता है, पहले गुलाब जामुन को छलनी या नैपकिन पेपर पर रखिये तब चाशनी में डालिये, चाशनी के ऊपर घी नहीं दिखेगा.