Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
And how to prevent it?
निशा: जीनल, रसमलाई में घी दूध के ऊपर तैर रहा है, अगर आप ताजा दूध को गाढ़ा करेंगी तो उसके ऊपर घी नहीं तैरता.
i like all the dishes of your's....
nd u make me realize that cooking is not 2 tough....
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि, मैं कोशिश करूंगी.
mam..thankyou 4 this recipe.with the help of your site i was made wonderful rasmalai.
my husbend liked it very much...so thanku very very much.
निशा: जाग्रति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनी, अमूल फुल क्रीम छैना के लिये यूज कर लीजिये ये अच्छा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam plz reply my all questions ..i realy want to make it...
निशा: शुचि, छैना गाय के दूध से ज्यादा अच्छा बनता है, लेकिन भैंस के दूध से भी छैना बनाया जा सकता है. रसमलाई पकाते समय पानी कम हो रहा है थोड़ा थोड़ा पानी डाला जा सकता है. दूध को गाढ़ा कर लीजिये और ठंडा होने के बाद चाशनी से रसमलाई निकाल कर दूध में डाल दीजिये उन्हैं दबाने की आवश्यकता नहीं है.
once should be watched
निशा: neora, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maan its a request if u cud give some receipes of homemade eggless cakes with d help of butter,curd,milk,veneger oor some homemade products wch cn b easily found in home.plz....
निशा: अंजली, वेबसाइट पर और चैनल पर कई तरह के एगलैस केक बनाने की रैसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम या एगलैस केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
maine parwal ki mithai try ki aachi bani...par ye rasmalai 2 bar try ki....liken bahut smoooth nai bani.....doodh fadne ke liye hum chenne ka pani bhi le sakte hain na? aur mixer ka use kar sakte hain kya chene ko smooth banane ke liye?
thanx for ur recipies and guidance..
निशा: विश्वमिता, जी हां आप छेने का पानी दूध को फाड़ने के लिये यूज कर सकती हैं, लेकिन छैना हाथ से ही अच्छी तरह मैस कीजिये.
निशा: अंजली, छैना के गोले उबलती चाशनी में डालिये, वे टूटेंगे नहीं, फूलेंगे और रसमलाई बन कर तैयार हो जायेगी.
Thankiyooo...
निशा: माला, छैना नरम न होने के कारण क्रेक आते है.
निशा: प्रियंका, घर पर पनीर बनाना वेबसाइट और चैनल दोनों पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर बनाना लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
mere ghar pe guest aa rahe hain, kya mein rasmalai ke liye cheena balls ko chasni mein daal ker 3-4 din phele se bana ker fridge mein rah sati hun aur jis din khana ho us din malai bana ker serve kar sekti hun?
निशा: जस एसा किया जा सकता है.
निशा: निशु, छैना ताजा चाहिये होता है, इसलिये छैना तुरन्त दूध को फाड़कर बनाया जाता है, अगर छैना बाजार से लेना हो तो डेयरी को पहले से बोलकर ले सकते हैं.
wo phele to hard nhi the bt wo thande hote hi hard hone start ho gye
निशा: आंचल कम पके के कारण एसा हो सकता है.
Thanks for such nice recipies.
Hamne apke bengali rasgule ki recipie try ki. Rasgule me ek kami rahi. Rasgule sponge na hokar thode hard rahe.
Jaisa aapne bataya ki ek siti aane ke baad gas medium par kar ke sim karna hai, hamne waisa hi kiya par medium karne par cooker me kafi baar siti aayi, isliye humne gas bilkul low kar di 7 min ke liye. Kya ye wajah rahi rasgule hard hone ki?
निशा: आंचल, रसगुल्ला हार्ड होने की वजह छैना का नरम न बनना और उसे मसल कर अच्छी तरह नरम नहीं करना.
jayegi?
निशा: मीनाक्षी, जी हां यदि चाशनी गाड़ी हो रही हो तो पानी डाला जा सकता है.
निशा: मीनाक्षी जी, 1 किग्रा. फुल क्रीम मिल्क से 250 ग्राम छैना बनाया जा सकता है.
निशाह प्रप्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, छैना को दबा कर निचोड़ना होता है, छैना चिपचिपा नहीं मक्खन की तरह सोफ्ट और चिकना होता है, दूध अच्छा न होने से एसा हो सकता है, इसे आप सब्जी के काम में ले लीजिये, इससे रसगुल्ले अच्छे नहीं बनेंगे.
thanks
निशा: सक्षम, बहुत बहुत धन्यवाद.