Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
HAI JO KEE KAAFI EXPENSIVE HAI.AB NISHA JEE KOSIS KAROOGA KEE GHAR PAR HEE RASMALAI BANAII
JAAYE AUR POORE PARIVAAR AUR FRIENDS KO KHILAI JAAYE.
निशा: नेहा, अगर छैना नरम बना हो और अच्छी तरह मसल मसल कर और नरम कर लिया हो तो रसमलाई नरम बनेंगी.
निशा: प्रिया, पहले छैना नरम बनाने की कोशिश कीजिये और फिर हर चीज ध्यान देकर रसमलाई बनाइये, कोशिश कीजिये, आप अच्छी रसमलाई बना लेंगी.
निशा: लोपा, छैना के लिये फुल क्रीम मिल्क ही अच्छा होता है.
THANKS...
निशा: रूबी, छैना का कपड़े के अन्दर ही दबाकर अच्छी तरह पानी निकाल दिया जाय तो वह गीला नहीं रहेगा.
channe k gole sugar syrup mein dalne pr side se tutne lgte h..kya aisa hi hota h...
निशा: अमित, नमस्कार, एसा नहीं होता, गोले टूटते नहीं हैं, वे फूल कर साइज में दुगनी हो जाते हैं.
aur apki recipe's me se adhi se jyada maine try ki hai aur ghar me sabko bahot jyada pasand aayi... thnks nishaji.. :)
निशा: गौरी, रसमलाई के लिये तैयार दूध में 50 ग्राम चीनी (1/4 कप) डाल लीजिये
निशा: आप दूध से छैना घर पर ही बना लीजिये, धन्यवाद.
My Name is yogesh Sharma and i'm married.I'm a Engr in (IT Dept) my saturday & sunday is weekly off here most of the time when i feel free in office then i visited at ur site and download latest videos which i like then i try to this recipe on saturday & sunday with my wife.I already tried around 9 or 10 recipe and it was amazing.
So Thanks for all video and feel me like a masterchef at my home.
Regards
Yogesh Shrama
निशा: योगेश जी, धन्यवाद.
निशा: टीना, एक कप छैना में 1-2 छोटी चमम्च अरारोट डाल सकते हैं. बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: आकाशदीप, कुछ समय बाद आप इस रैसिपी का वीडियो भी देख सकेंगे.
maine rasmalai banai pr rasmalai tide bni aur chaine ke golle bhi jayda phule nai rasmalai soft bane iske liye kya karna chaiye.
निशा: प्रियका, छैना नरम होना चाहिये उसे अच्छी तरह फैट कर और चिकना कर लीजिये, रसमलाई उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना चाहिये, रसमलाई नरम बनेंगी. जल्दी ही मै इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
chhena pakane k baad jo sugar ka panni bach gaya uska kya kare.
please ras malai ki video bhi show kijiye
thanks
निशा: रचना इस को आप सूजी या अन्य हलवे में प्रयोग कर सकतीं है. इसके मीठे चीले या मीठे पुये भी बनाये जा सकते हैं
निशा: ज्योती, आप कुकिंग में अच्छी हो गई हैं, मुझे भी अच्छा लग रहा है.
main chini wale pani me chene ko dala to pura chena pani me chulga jabki maine chene ko achchi tarah maish kiya tha. kya galti ho gai kripya bataye.
निशा: चेतना, पनीर साफ्ट हो तो रसमलाई साफ्ट बनेगी.
निशा: लवी, छैना ताजा न हो या अच्छी तरह न मला गया हो तो इस तरह घुल सकता है, आप इसे छान कर थोड़ा चीनी पाउडर मिलाइये और खाकर खतम कीजिये, फिर से रस मलाई बनाने की कोशिश कीजिये, अगली बार आप रसमलाइ अच्छी बना सकेंगी.
निशा: अशोक, धन्यवाद. मुझे बहुत खुशी हुई.
निशा: गीता, चिरोंजी सुखे मेवा हैं, ये ड्राई फ्रूट की किसी भी दुकान पर मिल जाते हैं.