Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता.घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
Read - Ras Malai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर, चिकना, नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
चाशनी बनाइये : किसी बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी उबलने लगे, चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. पानी में उबाल हमेशा आता रहे, तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे, गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले दूध में डाल दीजिय, रसमालाई तैयार है.
रसमलाई को प्याले में निकालिये, प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
सुझाव: रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.
कमेंट (460)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank You......
निशा: स्वेता, छैना नरम बनाइये, अरारोट बहुत कम डालिये, अरारोट अधिक होने से भी रसमलाई हार्ड हो जाती है.
निशा: अनुश्री, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, आप सही समझ रही है, चाशनी गाड़ी होने से रसमलाई हार्ड बनते हैं, चाशनी में थोड़ा पानी डालते रहना है.
your explanation in the video is so clear that one can not find any difficulty to understand and experiment the recipe. i did rasgulla and did it beautifully in first time itself. thanks a lot .
निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kharab honai lagta hai kaya karan hai.
निशा: मिर्च का अचार में सिरका डाल कर इसे खराब होने से बचाया जा सकता है.
निशा: नीरज, धन्यवाद.
निशा: अवश्य कर सकते हैं.
निशा: प्रीति, रसमलाई के लिये छैना में अरारोट डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: चांदनी चिरोंजी (Chironji) या चारोली (Charoli) छोटे छोटे बीज के आकार के सूखे मेवे है. यह किराना स्टोर्स या सूखे मेवे बेचने वालों की दुकान पर मिल जाते है.
निशा: प्रीति, छैना में अरारोट कम डालना, रसमलाई पकाते समय ध्यान रखना है कि चाशनी हमेशा उबलती रहे और उबलते हुये चाशनी बहुत गाढ़ी न हो जाय, अगर चाशनी ज्यादा गाड़ी हो जायेगी तो रसमलाई नहीं अच्छी तरह नहीं फूलेंगी, चाशनी गाढ़ी होती लग रही हैं तब उसमें चमचे से थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये पकाइये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
निशा: धन्यवाद दरीन, मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा
निशा: प्रियंका, बस एकदम हल्के हाथ से दबा दें, निचोडे नहीं.
निशा: छैना को फाड़ने के लिये दूध उबालने के बाद थोड़ा ठंडा करना होता है, जैसे ही दूध फट जाय, तुरन्त छानना होता है, दूध फटने के बाद उसे देर तक बिना छाने रहने दें तो छैना सख्त बनता है.
निशा: शकीरा, छैना दूध से पनीर की तरह बनाया जाता है,छैना पनीर से नरम होता है, वीडियो में हमने छैना बनाकर दिखाया है, आप इसका वीडियो देखिये सारे कनफ्यूजन दूर हो जायेंगे, धन्यवाद.
निशा: मनिन्दर, छैना सोफ्ट है, रसमलाई के लिये सोफ्ट छैना ही तो चाहिये, हमें छैना को मैस करके और भी ज्यादा सोफ्ट बनाना होता है.
निशा: प्रियंका, छैना नरम न हो, उसे मसल कर नरम न किया हो तो रसमलाई में टूट सकती है.
निशा: प्रीति, 2 कप चीनी में तीन कप पानी डाला गया है, वीडियो में क्लीयर बताया गया है. अगर ज्यादा रसमलाई बनानी हों तो यानि कि इससे दुगनी तो चीनी पानी दुगना हो जायेगा.चीनी में पानी की मात्रा थोड़ी बहुत कम ज्यादा भी हो, उससे रसमलाई में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, रसमलाई के लिये महत्व पूर्ण बात है कि छैना एकदम नरम बने, वीडियो को आप अच्छी तरह देखिये, रसमलाई बनाना बहुत ही आसान है, धन्यवाद.
निशा: प्रीति, चाशनी गाड़ी होने लगती है, उसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते रहना होता है, ताकि वह सूख न जाय, अगर छैना नरम नहीं बनता तो रसमलाई भी नरम नहीं बनती, रसमलाई को गाढ़े किये हुये दूध को थोड़ा ठंडा करने के बाद ही डाला जाता है.