नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hum peytice kaise bana sakhte hai
निशा: दिव्या जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
mam-bhature-ke-liye-jo-aata-tyar-karte-h-usse-naan-bana-sekte-h-kya
निशा: मंजू जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Nisha ji 1 kg maida main baki sab samaan kitna daalun please tell me thanks
निशा; आसिफ जी, हमने 250 ग्राम मैदा से नान बनाये है, आप 1 किग्रा. मैदा ले रहे हैं, चार गुनी मैदा है, सारी चीजें चार गुनी करके ले लीजिये.
madam, your recipes r too good n very simple ....easy to make
thnx..
निशा: डा. किरन बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Now I am able to make Naan better than before
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello
Nisha maam.....ur recipe is ossammmm
निशा: नाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very nice site!
When some one searches for his necessary thing, so heshe desires to be available that in detail, thus that thing is maintained over here. bbafffdeedkdecck
Mam naan ko kya roti maker mei bna skte h???plz reply mam
निशा: संगीता जी, इसे हमने रोटी मेकर में ट्राई नहीं किया है.
Thanks, Nice I had made it
Mam aap ki recipr dekh kar sikhans chshti hoon but youtube per nhi accha show karta hai
निशा: निधि जी, ये वीडियो अच्छे चल रहे प्लीज ट्राई कीजिये.
Nishaji...apki naan kI recipe s naan banaye....bahut acche bane....thanku
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
R/m
Naan bnane k lye made me sugar dalna zaroori hai. Without sugar bna skte hai.
निशा: प्रियंका जी, शुगर नान को सोफ्ट बनाने में हैल्प करती है.
Nisha ji aap ke is naan ka resipy sab se aacha aur easy tha maine try kiya ,aacha tha .thanku so much
निशा: रूपेश जी, नान को तवे पर चिपकाना होता है, इसके लिये सादा तवा ही यूज करते हैं.
How much baking soda should be used if I am using Aata.
Thanks
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमाजी, मैं शर्बत बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रिंकी जी, तवा पर नान बनाने के लिये नानस्टिक तवा नहीं सादा तवा चाहिये होता है.
निशा: श्रद्धा जी, प्लीज आप रेसिपी पढ़ लीजिये और वीडियो भी देख लीजिये, सभी चीजों की मात्रा आप जान सकेंगीं.
निशा: निशान्त जी हां आप आटा यूज कर सकते हैं.