नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अभिश्रुति जी, इसमें आटा नहीं डाला गया है.
निशा:ममता जी, आटा फ्रिज में रखा हो तो नान बनाये जा सकते हैं.
निशा: कीर्ति जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: राहुल जी, यीस्ट भी डाला जा सकता है, यीस्ट को आटा गूथते समय ही डाला जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nd also with ur help...me nd my brother eat naan..thnkx a lot
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिरलेय जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, आप इसमें यीस्ट का उपयोग कर सकती हैं.
निशा : निलम जी, आप इसे नार्मल तवे पर बना सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, कर सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुषी जी, कलछी से खुरच कर निकाल लीजिये.
निशा: नाज़िया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, कोई खास अन्तर नहीं होता.
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, हां, आप इसे नॉन स्टिक तवे पर भी बना सकती हैं, पर ध्यान रखें कि नान की एक साइड अच्छे से पानी लगाकर गीला कर लें, ताकि यह तवे पर चिपक सके. सादा तवे पर नान अच्छा चिपकता है.
निशा: सोनल जी, तवे पर नान को चिपकाने के लिए एक साइड पानी लगाया गया है. उस साइड से यानिकि निचली साइड से नान को तवे पर और दूसरी साइड से सीधे आंच पर सेककर तैयार किया जाता है. डिटेल जानकारी के लिए आप इसका वीडियो देख लीजिए.
निशा: अजय जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, इसके लिए हैन्डल वाला लोहे का सादा तवा इस्तेमाल कीजिए.
निशा: सुषमा जी, बेकिंह सोडा को मीठा सोडा भी कहते हैं, यह बेकिंग पाउडर से अलग होता है.
Mai jb bhi naan ya nature banati hu to belne k Baad jb unhe board se Utah Kar tawe par ya kadhai me dalti hu to wo shrink ho jate hai
Aisa kyu
निशा: निधि जी, आटा थोड़ा सख्त लगा हो तब एसा हो सकता है, अगली बार आटा सोफ्ट लगाएं, आटे से लोई बनाकर रख दें और भटूरे बेलते समय सुखे मैदा का यूज करें, भटूरे नहीं सिकुड़ेंगे और बहुत अच्छे बनेंगे..
निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai jb bhi naan ya nature banati hu to belne k Baad jb unhe board se Utah Kat take par ya kadhai me dalti hu to wo shrink ho jate hai
Aisa kyu
निशा: निधि जी, नान या भटूरे को सूखा मैदा लगाकर बेले ये बड़ी आसानी से बेले जा सकते हैं और डालते समय स्रिंक नहीं होंगे.
निशा: श्रद्धा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नजमा जी, केक बैटर में वनीला एसेन्स डालें, उससे अच्छी खुशबू केक में आ जाती है और एग की स्मैल खतम हो जाती है.
निशा: गुरबचन जी, धन्यवाद.
निशा: आरती जी, ये सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है. आपकोे बहुत-बहुत शुभकामनाएं.