नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

📅 20 जून 2014 👁 16 लाख बार देखी गई 💬 257 कमेंट ★ 3.4 (15875)


तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.

Read - Naan without Tandoor and Yeast in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच
  • दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)

विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven

मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.

हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.

सुझाव:

  • तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
  •  गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.

Naan without Yeast and Tandoor Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (15875 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (257)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

AASHISH KUMAR VERMA
very helpful site for me
NishaMadhulika
AASHISH KUMAR VERMA जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
मैम,आपकी तंन्दुरी रोटी की रेसिपी नही है तो मुझसे ठीक से नही बन रही. Pls आप मुझे ये बताएँ कि तंन्दुरी रोटी के आटे मै क्या क्या डाला जाता है और इसका आटा नार्मल रोटी के जैसा लगता है या पुरी जैसा थोड़ा कड़क आटा लगाकर बिना सुखा आटा लगाएं बेलना होता है??Pls pls --
NishaMadhulika
Mrinalini जी, मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा. रेसिपी को पढ़ें और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना लेंगी.
Prity
क्या हम नान को बना के 2 घंटे बाद खिला सकते है
NishaMadhulika
Prity जी, खा सकते हैं लेकिन यह गरम गरम उसी समय खाने बेहतर होते हैं बाद में कुछ सख्त और रबड़ जैसे हो जाते हैं.
Amrita Pritam
Thank u so much...such a wonderful and easiest way...today i made it...
NishaMadhulika
Amrita Pritam जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Shubhali
It was an oosome channel i had try so many dishes from this video
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Shubhali
मनोज
अच्छे सुझाब और भी दें। धन्यवाद।
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद मनोज
zeel
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद zeel
amrita verma
Sach mai bahut hi acche bane nisha ji
NishaMadhulika
अमृता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vaibhavi
Hiii mam me apki recipes try karti hu gharpe mene tave pan naan bhi banayi thi bahot hi acchhi bani thi sabko bahot pasand ayi thi par kya mam hum dahi ki jagah yeist use kar sakte he kya or kese plz rply dijiye jaldi
NishaMadhulika
Vaibhavi , आप इसे यीस्ट से भी बना सकते हैं. प्रोसेस सेम ही होगा.
Riya rajput
Yippee nice
NishaMadhulika
Riya rajput जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Laxmi
Sache paner
Maithily Saran Gupta
Laxmi , आप इस लिंक पर जाकर रेसिपी देख सकते हैं.
Pawan kumar
I want to learn about nan roti
NishaMadhulika
पवन जी, यह नान रोटी ही है.
Meenal
Nisha ji, a great recipe. Cam out very well. I even tried your peanut chikki recipe. 100% success..Thanks for great and easy recipes.
NishaMadhulika
मीनल जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Puja
Bahut hi aasan aur tasty
NishaMadhulika
पूजा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarita
Ma'am is there any alternative for baking soda in this recipe
NishaMadhulika
सरीता जी, अप इसमें यीस्ट का उपयोग भी कर सकते हैं.
Tejpal
टिप्पणीबढ़िया जानकारी धन्यवाद
NishaMadhulika
तेजपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much mam..... aapki konsi bhi recipe mujhe bahot acchi lagati hai
NishaMadhulika
मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Phoolchand verma
Bahut hi asan or shandar tarika bataya mem thanks
NishaMadhulika
फूलचंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Parminder kaur
Mai Katie try karungi
NishaMadhulika
परमिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
kiran jain
Nisha ji Nan ko convection microwave Mai kesebnaye. Plz reply mujhe aaj hi bnani h
निशा: किरन जी, कन्वेक्शन मोड पर नान सख्त बनते हैं क्यों कि उसमें तापमान नान सेकने के लिये थोड़ा कम होता है.
Shefali
Mam mane electric tandoor mai bnai thi lekin mam meri soft naan nahi bni bht tight bni h or baking powdee ki jgh mane meetha soda dala tha....mam mujhe btaiye kya kmi rh gai
निशा: शेफाली जी, नान को यदि कम गरम तंदूर में सेकने के लिये रखा जाय तो नान सोफ्ट नहीं बनते.
varsha agarwal
agar dahi dalna bhul jaye to isse naan me farak padta hai kya

निशा: वर्षा जी, इससे नान सही से नहीं बन पाएंगे.
ravi Khatri
Bt. Naan ka wait kitna hota hai
Mandeep
Mam how much maida used for naan for eight people?
निशा: 600- 700 ग्राम मैदा 8-9 लोगों के लिये पर्याप्त है.
Sameer
Mam, apki recipe bahut acchi hai

निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sandhya
यदि 15 - 20 मेहमान आने वाले हैं तो क्या पहले से नान बनाकर रख सकते हैं क्या , आने पर तन्दूर में गरम करके परोस सकते हैं क्या । खराब तो नहीं होगा

निशा: स्म्ध्या जी, नान उसी समय गर्मा गरम ही परोसें तभी उनका स्वाद अधिक रहता है.
Aruna verma
Namste Nisha ji,
Main aapki recipie ko bhut pasand karti hu. aap bhut achhi tarike se batate ho . maine tawe pr naan kai baar banai h . pr kabhi kabhi naan tawe paltne pr chhut jati h . pani bhi khub lagati hu . asa ku hota h.

निशा: अरुणा जी, इसके लिए हैन्डल वाला लोहे का सादा तवा इस्तेमाल कीजिए. नान को पानी लगाकर गीला कीजिये और गीली साइड को तवे पर डालिये नान तवे पर चिपक जाता है, आप फिर से ट्राई कीजिये, ये बहुत आसान है, और कभी एसा हो जाय तो नान को चिमटे से पकड़ कर आग पर सेक कर तैयार कर लीजिये.
shyam
jab mai 14 year ka tha mai tab se hi har mahine ya fastival par apni family k liye kuch na kuch bnaa raha hu par maine aapke video 2016 se dekne start kiye mai apko phle rupayan k jariye follpw karta tha aur phle recipe maine rupayan mai besan k laddu ki dekhi thi aur wo mujhe bhut pasand aaye kyuki usme sabi jo cheeze thi wo sabhi mai easily ghar se le sakta tha mujhe shop per jaane ki jarurat nhi padti thi aur jab maine aur recipe dekhi to saari recipe mai ingredients easily ghar per mil jaate the is baat se muje bhut kushi hoti thi aur maine suru kiya to sab accha bane ye to theek nhi kabhi besan kam to kabhi jaayda bhun jaata tha per jab se maine aapke cooking video dike sab jhat se smajh mai aa jata hai koi cheez kitni kam jyada bunni hai aur maine naan phle baar mai perfect bnaaye the mai abhi tak aapki kam se kam 50 recipe bna chuka hu aur sabhi awesome thi aunti ji
sabhi taarif karte hai bo baat alag hai per jo log mere saamne cook karte time kuch mistake karte hai to mai unhe aapki tips se unhe sahi karvata hu.matlab aap ki recipe ek dam mast hai isse kai logo mai khuhi baati hai aur paayi hai maine aur mai chata hu aap bhi hmesha kush rhe logo ki duaaono mai rhe unki kushi ki bjaha bne aur ek baar phir se thanku so much nisha aunti

निशा: श्याम जी, आपके इस कमेंट से मुझे बहुत उत्साह और खुशी मिली. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Samreen
Nisha ji Mere pas tave par nan palat kar sekhne par gir raha he sahi tara se nan ban jay uske liye kya karu me

निशा: समरीन जी, नान को पानी लगाकर गीला कीजिये और गीली साइड को तवे पर डालिये नान तवे पर चिपक जाता है, आप फिर से ट्राई कीजिये, ये बहुत आसान है, और कभी एसा हो जाय तो नान को चिमटे से पकड़ कर आग पर सेक कर तैयार कर लीजिये.
Nidhi nakhat
Nisha mam ur a wonderful chef...ur recipes r superb and vry easy...your way of cooking and explanation given in ur videos is vry gud...i just love watching and making ur recipes..and i tell my frndz family neighbors to watch ur recipes...love u mam
Heartiest thanks

निशा: निधि जी, आपके इस ढेर सारे स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.