नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Leo ko belne pr naan ka size bda nahi hota
Iske liye kya kare
निशा: काजल जी, आप लोई को दबाकर बेलें साइज अवश्य बड़ेगा और नान के अनुरूप ही बनेगा.
निशा: प्रियंका जी, अगर आटा गूथने में यीस्ट का यूज करें, तब इसमें दही डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Today I tried naan on tawa recipe from your site.... And that was an awesome experience.
Thank you a lot!
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji tandoori sekte wqt kitni aach rakhni hai .
निशा: आयूष जी, आप इसे मीडियम तेज आंच पर ही सेकें.
निशा: सचिन जी, बहुत अच्छा है आप कुकिंग पसन्द करते हैं, इसमें काम के बारे में आप अपनी रुचि के अनुसार कर सकते हैं, रेस्टोरेन्ट खोल सकते हैं, किसी भी कन्पनी के लिये केन्टीन चला सकते हैं, और आप इन्टरनेट से अनेक आइडिया ले सकते हैं.
निशा: सोनी जी, आटे में यीस्ट डालकर नान के लिये आटा लगाया जा सकता है.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I going to try tonight.
निशा: पूनम जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: कुमकुम जी, सांचे से इडली अच्छी या खराब नहीं बनती, इडली के खराब होने का कारण उसका बैटर होता है, बैटर फरमेन्ट हुआ है और सही कनसिसटेन्सी का है तो इडली बहुत अच्छी बनती है.
we are enjoying naan with ur style.
निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बिलकुल आप को आटे को फरमेन्ट करना होगा. पर एक बात और की नान मैदे से ही बनाया जाता है.
निशा: गुलशन जी, दोनों सेम होते हैं.
निशा: सुषमा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर वेज बर्गर की रेसिपी उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: आप एकबार विडियो भी देखें, इससे आपको काफी मदद मिलेगी.
Mera aapse sawal ye hai k samagri measure Karne k liye aap jo cup use karti hai uski capacity kitne gm ya ml ki hai. Please reply Mam.
Very nice recipies
Issko beelne ke liye oil use karna hai ya flour. N kya 2-3 hrs storage jaroori hai
निशा: स्वाति जी, इसे बेलने के लिये मैदा यूज की है, प्लीज वीडियो देख लीजिये और रेसिपी भी पढ़ लीजिये.
bhot badiya naan bani thi nishaji.,.....thanku
Hello mam,
Baking soda k jagah baking powder use kar sakte he kya? Agar kar sakte he to measurement same rahega ?
M waiting for your reply... Thank you
निशा: मिक्की जी, बेकिंग पाउडर यूज किया जा सकता है, लेकिन बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा की मात्रा से दुगना लीजिये.
मैं 16 साल का हूँ। और मुझे नान रोटी बहुत पसन्द है। मैंने सोचा की मैं नेट पर सर्च करूँ और पता लगाऊँ की कैसे बनता है।और मैने देखा की ये तो बनाना बहुत ही आसान है। मैंने ये रेसिपी मॉम से ट्राइ करने को कहा और उन्होंने बहुत ही अच्छा नान बनाया।इसलिए मैं आपका शुक्रगुज़ार हूँ।धन्यवाद निशा जी। Thanks............
Kya hum Naan kho ghar mein kar sakthe hain kya ...
M'm can we use naan dough for making pizza base. plz reply must.
निशा: कुलबीर जी बना सकते हैं, लेकिन ये एकदम सोफ्ट होना चाहिये