नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya isme hum half maida half aata ka use kar sakte hai
Maida health ke liye achha nahi hota to kya aisa karne pe taste kharab ho jaega
निशा: प्रियंका जी, आधा मैदा और आधा आटा लिया जा सकता है.
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, ये कार्न यानि कि मक्का का स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नीतू, आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथने के बाद फरमेन्ट कर लिया जाय तो अच्छे नान बनते हैं.
निशा: श्रुति, बहुत बहुत प्यार.
how i can write in hindi language in any site please help and give any tips.......
निशा: सीमा, हिन्दी टाइपिंग के लिये हिन्दी टाइपिंग टूल साफ्ट्वेयर डाउनलोड किया जा सकता है, जो मेरी वेबसाइट पर ही उपलब्ध है.
bhut se log cooker mein banata aap pls iska tarika bhi bataiya
निशा: रीत, में इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, तवे पर नान चिपका कर सेकने से उसका टेक्सचर अलग बनता है और वह अधिक क्रिस्पी बनता है, आप चिमटे से सेकिये और इस तरह बनाइये और दोनों को खा कर देखिये, और बताइये कि क्या फर्क है?
निशा: मोना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशिका इसके लिये नानस्टिक तवा मत यूज कीजिये, उससे नान नहीं चिपकेगा.
निशा: अंशिका, नान को पानी लगाकर गीला कीजिये और गीली साइड को तवे पर डालिये नान तवे पर चिपक जाता है, आप फिर से ट्राई कीजिये, ये बहुत आसान है, और कभी एसा हो जाय तो नान को चिमटे से पकड़ कर आग पर सेक कर तैयार कर लीजिये.
निशा: सौमेन्दु जी, बेकिंग सोडा से नान फूले फूले और क्रिस्पी हो जाते हैं, अगर आप ये नहीं डालना चाहते तो यीस्ट डालकर नान का आटा लगा सकते हैं.
निशा: दीया, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam pls aap mje btaye k bhutta oven me kaise bhunte h...
निशा: श्रुति, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी जी, हां बेकिंग सोडा और खाने का सोड एक ही हैं.
निशा: सोनक जी, आटे में जो चीजें डाली गई है उनसे आटा फरमेन्ट होता है और फूल कर तैयार हो जाता है, इतनी जल्दी खराब नहीं होता और इस तरह तैयार किया हुआ आटा देर से खराब होता है.
निशा: श्वेता जी, 2 कि.ग्राम मैदा तो लगा ही लीजिये.
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
10 BADE LOGO KE LIYE KITNI SAMAGRI LALAGEGI NAAN KE LIYE
निशा: दीपिका जी, 250 ग्राम आटे में 6 नान बनकर तैयार हो गये हैं, दीपिका जी 1 कि.ग्राम मैदा ली जा सकती है.