नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु जी, अवश्य बनाइये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: कुसुम जी, आटा रोटी से थोड़ा सोफ्ट ही रहना चाहिये.
निशा: प्रभा जी, थोड़ी सी कलोंजी को नान बेलने के बाद उसके ऊपर डालकर चिपका दीजिये, अच्छी लगेगी.
Hope i can make nan as u teach us..
निशा: उदय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बरजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना, नान को तवे से चिपकना होता है, नानस्टिक तवे पर भी बनाया जा सकता है, आप बिलकुल इसी तरह से नानस्टिक तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
निशा: करमजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam plzzz plzz give me some more recipe to make in less tym cozzz i am a dr ,mam so gudie me mam plzzzzzzzzzzz and thanks a lot mam
निशा: पिया जी, रोजाना के खाने में सब्जी रोटी या परांठा या दाल चावल ही ज्यादा यूज होता है, सब्जी के लिये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर से पीस कर यूज कर लेते हैं, जल्दी हो जाता है, रोटी और परांठे में तो समय लगता है, माइक्रोवेव में चावल बहुत जल्दी और आसानी से बन जाते हैं, एक डा. के पास समय बहुत कम मिलता है, लेकिन फिर भी जो भी आपको पसन्द हो थोड़ा थोड़ा कभी भी बनाइये, धीरे धीरे सब कुछ मेनेज हो जायेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
v.v thanks to you for making a simple & good recipes
निशा: मेघा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, मैं यही चाहती हूंं कि हर कोई अपना खाना बना सके, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिया जी, नान को ऊपर से पानी लगाकर तवा से चिपका दीजिये, नान तवे से चिपका रहता है, आग थोड़ी तेज रखें धीमी आग पर नान नरम नहीं थोड़ा सख्त ही बनेगा.
निशा: वन्दू जी, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene koshish ki meda yellow ho gaya nan me bhi taste nahi aya soda kam
dala to nan phule nahi aur roti ki tarah ban gaye to bhi taste nahi aya
jitni zyada der ata rakhte hain utna zyada hi yellow ho jata hai
निशा: साबिया जी, प्लीज आप वीडियो को 1-2 बार और देखिये और बराबर की मात्रा में सारी चीजें लेकर नान बनाइये, आप अच्छे नान अवश्य बना लेंगी.
निशा: संदीप जी, आटे को फ्रिज में रखकर यूज किया जा सकता है, नान बनाने से 1/2 घंटा पहले आटा फ्रिज से निकाल कर रख दीजिये.
निशा: रेखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u very much
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam maine aapki mostly recipes try ki h sabhi acchi bani.
thank you
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैल जी, आटे को फ्रिज में रखा जा सकता है.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.