नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine ap ki naan resipe dekh kar naan banaya its amaging bahut hi achche se bani thi mai aap ki sari resipe try kati hu
thanks really very thanks…….for your all resipe
निशा: नीलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine pehli baar kuch banaya h. Aapki recipes me se Maine kadai paneer air ye naan banaye.sab ko bahut accha laga.
THANK YOU SO MUCH..........
I loveeee all your recipes. You make them sound so simple and easy. You are really very talented aunty. I have tried a couple of your recipes and loved them. You explain each and every step so nicely. Love watching your videos. Very informative. It always makes me hungry. Thank you so much aunty for sharing these yummy recipes. I just love watching you as you are soooo sweet. Look forward to more. Take care.
Much Love,
Kalpita
निशा: कल्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, आपने नान बनाये हैं, इसमें सारा क्रेडिट आपका ही है, आपके इस तरह के कमेन्ट मुझे और काम करने की प्रेरणा देते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उत्तम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वास्तिका जी, नान के लिये आटा लगाने में हमने बेकिंग सोडा का यूज किया है, तो यीस्ट डालने की आवश्यकता नहीं है. अगर आप यीस्ट डालकर आटा लगायें तब बेकिंग सोडा का यूज मत कीजिये, उस तरह भी आटा लगाकर तैयार किया जा सकता है.
Mere nan tawe se utar nhi rha h pura sekne k bad.. baki to sahi h par wo jo side pani laga k tawe ki taraf rakhte h wo baad me utar nhi rha. Aata chipak rha h tawe ki side
निशा: श्वेता जी, नान को तवे से उतारने के लिये कलछी का यूज कीजिये, नान तवे से आसानी से निकल आयेगा.
निशा: संध्या जी, आजकल सर्दी बहुत है, और ये आटा थोड़ा ही फूलता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिंह जी, ओवन में भटूरे अच्छे नहीं बनते है, ओवन में कुलचे अच्छे बन जाते हैं.
निशा: बन्टी जी, सर्दी के मौसम पिज्जा के आटे को या दाल चावल के बैटर को फरमेन्ट करने के लिये, गुथे आटे या बैटर के साथ एक बर्तन में पानी गरम करके किसी अलमारी में रख दीजिये, अलमारी को बन्द कर दीजिये, वह का तापमान बढ़ने से आटा या बैटर फरमेन्ट हो जाते हैं, इसके लिये ओवन का यूज भी कर सकते हैं.
Thanks for the great work.your recipes and methods are God sent for people like me who still miss the food of the country where we grew up.
Keep them coming. thanks! Shahab.
निशा: shahab ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
बेहद ही उम्दा नान बनी । नान एकदम परफेक्ट थी और नर्म इतनी की बस मजा आ गया । तंदूरी रोटी तवे पर किस तरह बनाई जाए । इसकी कोई रेसिपी है तो बताएं ।
निशा: नरेश जी, तंदूरी रोटी के लिये गेहूं क आटा या आटा मैदा दोंनो को मिलाकर ले सकते हैं, रोटी को थोड़ा पतला बेल लीजिये और बिलकुल इसी तरह आटा गूंथ कर रोटी बनाई जा सकते हैं.
निशा: आंकाक्षा जी अवश्य मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
ap bina charges ke dishes btati he ham sbko bhut khusi hoti he thanku so much
निशा: काम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap pls Eggless bread cake ki recepie de dijiyega.. Widout oven koi cake ban sakta h kya
निशा": शिप्रा जी, वेबसाइट पर कुकर में केक रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, नान का आटा लगाकर जिस तरह से इसके ऊपर परांठे बना या रोटी बना रहे हैं उसी तरह से सेक कर अलग स्वाद में ये नान खाये जा सकते हैं.
निशा: डा. पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.