नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संगीता जी, केक में यीस्ट नहीं डाला जाता है.
निशा: साक्षी जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, नान को ओवन में 230-240 डि, से. पर ओवन को प्रीहीट करके नान को ट्रे में रखें और 3-5 मिनिट में चैक करते हुये नान के दोंनो और ब्राउन चित्ती आने तक उसे सेके.
निशा: मिताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यादवेन्दर जी, आटे का फूलना आवश्यक है, आटे को अच्छी तरह गूंथ कर गरम जगह पर रखें, और नान बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे नान बनायेंगे.
निशा: सोनिया जी, किसी भी अच्छी कम्पनी का तंदूर ले सकती हैं, लेकिन ये अवश्य देख लीजिये कम्पनी बाद में सर्विस अच्छी दे रही हो.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: 1 टेबल स्पून से मतलब है 1 बडा़ चम्मच जो कि लगभग 14.18 ग्राम के बराबर होती है.
निशा: ज्योति जी, अगर 500 ग्राम मैदा से आटा गूथ रहे हैं तब 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) डाल सकते हैं.
निशा: विभास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप उपरोक्त विधि से बनाएं अच्छे नॉन बनेंगे.
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुचित्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलविंदर जी, नान बनाने के लिये लोहे का हैंडिल वाला तवा अच्छा होता है.
निशा: कुलविंदर जी, नान को गैस पर बनाने के लिये लोहे का तवा हैन्डिल वाला अच्छा होता है.
best idea for every kitchen
निशा: अरविंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवंतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: खुशी जी, नॉन नीचे नहीं पलटेंगे.
#Your रेसिपी इस परफेक्ट इ लइक
निशा: श्वेतांक जी, मेरी मोबाइल ऎप मौजूद है, धन्यवाद.
I have tried the way exactly how you have shown and it has turned out excellent. I made the butter naans and served them with butter chicken and my family was very happy to taste the yummy food. Thank you so much !! It was indeed a great trick
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माजिद जी, 1 किग्रा. आटा में 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये.