पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
per kuch khaas banana nahi aata hai . so please mujhe kuch veg recapi email kare pls
निशा: जय, वेबसाइट पर सारी रेसिपी वेज हैं, आपको जो भी पसन्द हो उसे देखें और बनायें, आप बहुत जल्द खाना बनाना सीख लेंगे.
निशा: हिमान्शु, मलाई गाढ़ी होती है और उसमें घी भी अधिक होती है, उसकी मात्रा थोड़ी कम कर दीजिये और मलाई को फैंट कर यूज कीजिये.
thanku so much.
निशा: मधु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुभा जी, पनीर बटर मसाला के लिये क्रीम की ही ग्रेवी अच्छी रहती है, क्रीम डेयरी पर आसानी से मिल जाती है, वैसे आप सूखे मेवे, काजू, खरबूजे के बीज या खसखस से भी ग्रेवी बना सकते हैं.
Ye Batiye ki paneer ko kab fry karke use karna hai aur kab nhi. Kyoki har recipe me log Dono tarah se use karte hai.
Dono ka alg alg effect bhi batiye plz....
निशा: सौरभ पनीर एकदम ताजा है तब आप उसे कच्चा ही डाल सकते हैं. पनीर 1-2 दिन फ्रिज में रखा हुआ है तो उसे तल लीजिये ,और जब भी आपका मन तला हुआ पनीर खाने का करे उस समय पनीर तल कर बनायें, तला हुआ पनीर थोड़ा ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
निशा: श्रोबी जी, ओनियन डाल कर अवश्य बनाइये.
निशा: किरनदीप जी, मैं पूरी कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इंदरजीत जी, पहले प्याज भूना ताता है इसके बाद टमाटर पेस्ट, लेकिन आप एसा कर सकते हैं, और बताइये कि कैसा रहा?
निशा: सोानक जी, पनीर बटर मसाला बनाना है तो इसमें क्रीम और बटर डालना ही होगा.
निशा: कोमल, घर के दूध से निकली हुई मलाई यूज कर सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: स्वाति, सब्जी का कड़वा स्वाद या तो रखी हुई क्रीम से आ सकता है या जिंजर गार्लिक पेस्ट अधिक होने से आ सकता है, आप इसे फिर से बनाइये बहुत अच्छी सब्जी बनती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अक्षय जी ताजा पनीर है तो उसे बिना फाइ किये डालिये, अच्छा लगता है, और अगर पनीर ताजा नहीं है तो उसे हल्का गुलाबी होने तक तल कर डालिये, दोंनो तरीके से पनीर डाला जा सकता है.
निशा: अंचिता ही, क्रीम की जगह मलाई डाली जा सकती है, और बिना फैंटे ही मसाले में डालकर हल्का सा भून लीजिये, लेकिन मलाई में घी अधिक होता है, मसाला भूनने के लिये तेल थोड़ा कम लेंगी तो सही हो जायेगा.
निशा: हरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजकुमार जी, मैं जरूर कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मि, सब्जी में थोड़ा घी डाल दिया जाय तो मिर्ची और गरम मसाले का तीखापन कम हो जाता है, थोड़ा सा पानी भी मिलाया जा सकता है.
निशा: पायल, पनीर बटर मसाला के लिये क्रीम और बटर तो चाहिये ही.
MAM:- hamare ghar main tomato ka use nai kiya jatta hai kya hum tomato ki jagah dahi use kar sakte hai ager yes to kittni dalni hai dahi PANEER BUTTER MASALA main plz mam reply jarur karnna
निशा: जतिन्दर जी, मैं सभी को रिप्लाई करने की कोशिश करती हूँ, कभी कुछ लोग रह जाते हैं इसके लिये मुझे खेद है, इस सब्जी में टमाटर का स्वाद बहुत अच्छा आता है,लेकिन आप इसे दही डालकर बनाना चाहते हैं तो इसमें एक कप दही लेकर ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: नीता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अर्पिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: त्रषा जी, मिल्क यूज किया जा सकता है, मिल्क को नार्मल तापमान पर तब उसे डालें और डालते समय लगातार चलाते रहें तो मिल्क नहीं फटता.