पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: एंजेल जी, चिल्ली पटोटो की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चिल्ली पटेटो लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Mam it is nice dish. In my famly all r luv dis dish. N iska jo indaaz ( taste n clr) h wo ksi m ni h.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hii Nisha ji
HOW TO MAKE CREAM IN HOME</a>
निशा: अंजली जी, क्रीम घर में अच्छी नहीं बनती है, बाजार में दूध डेयरी से क्रीम मिल जाती है.
Good recipe mam
bahot he easy and tasty recipe he
i want to learn more and more about
I ask smthng i watch tv and making paneer butter masala by chef. ...den he told dont mix tomotoes pury bcoz cant mix tomotos in white pury it will be true or not..
paneer butter masala bahut hi tasty dish hai dikhne mai bhi aur khane mai bhi
Bahot hi acchi bani meri restaurant style paneer butter masala it's vry teasty n so yummy
Thx madhulikaji
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam, i m a student and i just love coooking...i have tried many of ur recipes and thy just turn out awesome.
today, I made paneer butter masala and I got the Same texture as urs....it was really looking like restaurant made. Thanks for ur sizzling and yummy recipes:)
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gravy ko dark(gadha) kare ke liye kya kare?
निशाजी . पनीर बटर मसाला स्वीट मध्ये आहे का ,? टिखट .?
Makhan and cream ki jagha kuch aur use kar saktey han?
निशा: शेलेन्द्र जी, पनीर बटर मसाला बनाना है तब बटर और क्रीम ही डालनी होगी.
Nisha ji panerr fry karenge ya nhi
निशा: प्रीती जी, पनीर को फ्राइ करके और बिना फ्राई किये दोंनो तरह से बनाया जाता है.
Mam ham panir butter banate samay pani ke jagah milk us kr skte hai..?
निशा: नेहल जी हां अवश्य कर सकते हैं.
ap ka recepe bohoot acha ha rap to rani ha rani KEEP IT UP;
निशा: pritamraha ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Nisha aunty,
Agar onion bhi milana ho to kb mix karen ? Kya taste mei koi difference bhi ayega?
निशा: रजनी जी, ये सब्जी आप बिना प्याज के ही बनायें, आपको पसन्द आयेगी.
Your all recepies are awesome....plz also tell us barbecues sauce recepies..
How to make paneer gravy
namaste nisha ji aapne jo panner butter recipe sikhai wo behad aasan he or testy bhi thanks ....
Mam aj aoki ye recepies banai...meri beti ko itni pasand ayi ki abhi bolti hai...isi site pese banana...really mam apne jo nap diya hai usi trike se bnai....phali bar..subki tarif sunne mili....bhut khusi hui muje....restorant jaisi hi bni thi...
thank u mam...
Thanks.
It taste will be wonderfull .
It taste wonderdfull
निशा: मित्तल जी हां आप इसमें प्याज का पेस्ट अवश्य डाल सकती हैं.