पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hare Krishna
Ruchi Marwaha
I m very much thankful to you........ because i want to make food without onion, garlic because I offer my food firstly to lord Krishna......now with the help of your website nisha ji....... i can offer the food to krishna..
निशा: रुचि,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सब्जी में काजू पेस्ट, टमाटर पेस्ट, क्रीम डाली है, इन सभी चीजों ने सब्जी को गाढ़ा किया है, प्लीज वीडियो देखिये और बनाइये भी.
kl meri paneermasala sbko bht acchi lgi but kmi rh gyi onion ki.....apne recipy me onion likha hua ni tha to mne b ni dala..
निशा: सुहाना,इस सब्जी में प्याज लहसन डालने की आवश्यकता नहीं है. अगर आप चाहती हैं तो बटर डालने के बाद बारीक कटी प्याज और लहसन हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और बिलकुल इसी तरह से सारी चीजें डालकर सब्जी बना लीजिये.
निशा: अमिता, पनीर बटर मसाला है, तो यूज बटर का ही होना चाहिये, लेकिन आप देशी घी से बनाइये अच्छी सब्जी बनेगी.
1 kilo barfi k liye kitni qantity leni h?
निशा: रेनू, बेसन बर्फी में मावा डालने के लिये बेसन को इसी प्रकार भून कर तैयार करके, मावा अलग से भून लीजिये, चाशनी नहीं बनाइये, पीसी चीनी लेकर मावा में डालिये चीनी घुलने के बाद भुना बेसन और इलाइची, मेवा डालकर बर्फी जमा दीजिये.
निशा: पनीर बटर मसाला और दाल मखानी दोनो रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: शिल्पी, एसा कर सकते हैं.
निशा: अनन्या मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सिया, जी अवश्य.
निशा: कविता, क्रीम बाजार में डेयरी या किराना स्टोर पर अमूल क्रीम आसानी से मिल जाती है, और आप मलाई की यूज भी कर सकती हैं.
निशा: रुचि, जी हां कर सकते हैं.
निशा: अर्चना जी हां अवश्य डाल सकती हैं.
निशा: सीमा, कोई सा बटर डाला जा सकता है.
निशा: अनन्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, मशरूम की कई सब्जियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बट्न पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वर्षा, यलो बटर भी ले सकते हैं, और मलाई से क्रीम बनाने के वजाय मलाई को ही यूज कर सकते हैं.