पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Regard
निशा: अतुल, जी अवश्य ग्रेवी को थिक करने के लिये कार्न फ्लोर का यूज किया जा सकता है.
Aunty please share a unique recipe for Achari Paneer. All other recipes on internet have Onions in it and no tomatoes. If we cook achari paneer without Onion it becomes very Khatta. Please share a recipe that is Unique and Very tasty.
Thanks Aunty.
निशा: एश, मैं कोशिश करूंगी.
bad m candy banane k baad ,amla sarbat m phir s naya avla la k usme dal k kendy bna sakte h kya
निशा: गौतम, वेबसाइट पर कई तरह के अच्छे पुलाव है, जो वेबसाइट के सर्च बटन पर पुलाव लिखकर देखे जा सकते हैं.
निशा: हिना मैं कोशिश करूंगी.
.
निशा: नितिमा, ग्रेवी में प्याज की आवश्यकता तो नहीं हैं, लेकिन अगर आप डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं.
निशा: नीतू, नम कम करने के लिये ग्रेवी को थोड़ा और बड़ाया जा सकता है, थोड़े टमाटर का पेस्ट बना लीजिये, घी में पेस्ट को भूनिये, थोड़ी क्रीम डाली जा सकती है. बेसन भून कर पानी डालकर पका कर डाला जा सकता है.
mujhe aap uski racipe bta sakte hai...
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
ok thanks
निशा: ललिता, जी हां आप प्याज लहसन डाल सकती हैं.
निशा: प्रियंका, मटर को प्रिजर्व करने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, how to preserve green peas वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, बथुआ लिखकर बथुआ की सब्जी भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
निशा: रविन्द्र जी, बहुत ही अच्छा रहेगा. ग्रेवी जो भी पसन्द हो वह बनाई जा सकती है.
निशा: प्रियंका, पनीर बटर मसाला को बटर में बनाया जाता है.
mam apki cake in cooker recipe bhi try kre but banta to tasty hai lakin wo neeche se jal jaata hai...kya mistak ho rhe hai mujhse plss help mam....thanku
निशा: हिना, गैस तेज जलने से केक नीचे से जल जाता है.
निशा: प्रियंका, सब्जी में हमने हल्दी पाउडर और टमाटर डाले हैं दोनों का अच्छा कलर आता है, सफेद कलर कैसे आ सकता है, आप यदि अधिक लाल कलर चाहती हैं तब इसमें खाने वाला लाल कलर डाल कर बनाइये.