पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशिश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; लक्ष्मी, चिल्ली पनीर रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चिल्ली पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिवानी जी हां बिलकुल डाल सकते हैं.
mai lahsun,pyaj nhi khati na hi touch krti hu jis karan mai acchi curry wali sbji ni bna pati...plz kuch esa bataiye jis se mai bina pyaj lahsun k acchi sabji bna saku jo sbko pasand aye.
plz meri help kijiye mam!!
निशा: निधि, इस वेबसाइट पर सारा खाना बिन लहसन प्याज का ही है, प्लीज आप सब्जियों को पढ़े, बिना लहसन प्याज के बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
ये जो गरम तेल या बटर में धनिया पाउडर व अन्य मसाले डालने की प्रक्रिया है, इसमें मसाला जलने लगता है। कृपया समाधान सुझायें।
आकाश, जीरा भूनने (तड़कने) के लिये हमे गरम तेल में डालना ही होगा, साथ में हीं भी डालनी होगी, हल्दी धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनते हैं, सबसे अच्छा सुझाव है कि गैस एकदम धीमी कर लीजिये, और पास में पानी रखें यानीकि आपको लगे कि मसाला जल जायेगा तो तुरन्त थोड़ा पानी डाल दीजिये. हर जगह हमें सावधानियां तो रखनी ही होती है.
निशा: डा. विजय, आप पनीर को हल्का सा फ्राई करके भी डाल सकते हैं.
it was very very Very nice . Tasty&Yummy
thanks mam
It's really a god experience with you.I would love to say one word for you that is 'ANNAPURNA'.Would you plz upload video of Kaju corn Curry
Kaju corn curry.
निशा: खुशी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आशुतोष, उस दाल में डार्क राजमा मिक्स होगा, इसलिये वह रैड होगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, शाही पनीर और बटर मसाला थोड़ा सा ही अन्तर है, दोंनो ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैं, दोंनों की ग्रेवी को देखिये, दोंनों में कुछ थोड़ा सा अलग है, बटर मसाला पनीर में मुख्य रूप से बटर का प्रयोग किया गया है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समरीन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मयूर, वेबसाइट के सर्च बटन पर how to make various gravy लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks for the great recipe. I am a fan.
निशा: पायल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एश्वर्या जी, क्रीम के बदले घर की मलाई डाल सकते हैं, लेकिन मलाई कम मात्रा में यूज करेंगे क्यों कि उसमें घी बहुत अधिक होता है, काजू या खरबूजे के बीज या खसखस के बीज भिगो कर पीस कर उससे भी ग्रेवी बनाइ जा सकती है.
निशा: शगुन, आप सही कह रही है, इन दोंनो में बहुत ही कम अन्तर है, एसा ही लगता है कि एक जैसी है.
निशा: राजेश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी हां टमाटो प्यूरी भी ली जा सकती है.
क्षमा चाहूँगा कि मैं दुबारा से लिख रहा हूँ, मैंने वेजिटेबल बिरयानी भी बनाया था। क्या स्वादिष्ठ बना था मैं आपको बता नहीं सकता, उत्तम था। आपको धन्यवाद जिसके वजह से ऐसा स्वादिष्ठ बन पाया।
निशा: नित्यानंद जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
मैं वियना में रहता हूँ।कल मैंने अपने दोस्तों को खाने पर बुलाया था और उन्हे पालक-पनीर, शाही समोसा, पनीर बटर मसाला तथा रोटी बना कर खि
लाया। मैंने उसी तरह बनाया जिस तरह से यहाँ बताया गया है। मुझे खुद भी विश्वास नहीं हो रहा था कि मैंने इतना बढिया खाना बनाया है। समोसा तो लाजवाब बना था, सबने माँग-माँग कर खाया था।
इन सब विधियों को इतनी सहजता से बताने के लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
निशा: नित्यानंद जी आपने सब कुछ और इतना अच्छा बनाया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, जीरा पाउडर कच्चे जीरा से बनाया हुआ डाला गया है, भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं, लेकिन उसे फिर से भूनें.
निशा: प्रीती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.