पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लकी, अगर इसमें क्रीम कलर डाल देंगे तो ये रैड कलर की सब्जी बन जायेगी.
निशा: प्रियंका जी हां मैं कोशिश करूंगी.
.
निशा: चंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्वथी जी, पनीर को हल्का ब्राउन होने तक तल कर डाला जा सकता है, बहुत स्वादिष्ट बनेगा.
निशा: नन्द जी, घर में सोयाबीन चाप नहीं बन सकते.
your recipes are awesome, but have a question. Can I add khova in biryani, if yes then when can i add it and how much.
निशा: तमन्ना खोया डाला जा सकता है, खोया को ग्रेट करके चावल के ऊपर लेयर करें और दम दे दें, धन्यवाद.
निशा: अंजली, क्रीम की जगह दही नहीं घर के दूध से निकली मलाई डाल सकते हैं, काजू को पीस कर ग्रेवी बना सकते हैं.
I have become a big fan of yours. Your style is like my Mom's. She makes everything herself using estimate but when she teaches us, she gives us the exact measurements. That's what I love about your method. You too have simplified it for us by giving exact proportions in every recipe. Amazing!
My son is waiting for me to make more recipes from your treasure.
I have a personal question to ask of you. I saw the video of Badam ka Thanda Doodh. Can you pl tell me which brand of mixer you have used in making this milk? I would like to get it for myself. Pl reply. Thanks for the r
निशा: कश्मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
try recipe, best of luck.
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौम्या, आप सब्जी में गार्लिक और प्याज का यूज कर सकती हैं.
First tym I was tring to cook butter paneer masala wid your receipie without watching the same on youtube,I dont y khane me thodi kadwahat aa gayi thi, kya ya dhaniya ya zeera powder jyada bhunne ki wajah se..please advise.
निशा: सौम्या, आप बिलकुल सही समझ रही हैं, मसाला ज्यादा भूनने से कड़वाहट आ सकती है.
निशा: रीता, जी हां कर सकते हैं, लेकिन मिल्क यूज करते समय ध्यान रखना होगा कि मिल्क रूम के तापमान पर हो और दूध डालते समय ग्रेवी को लगातार जब तक चलाते रहें, जब तक कि ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल न आ जाय.
निशा: शिखा, किसी भी अच्छी कम्पनी का गरम मसाला बाजार से ला सकती हैं और घर का बना गरम मसाला भी यूज कर सकती हैं.
निशा: शालिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेधा पनीर दिये हुये तरीके से बनाना है, मार्केट में प्रोपर इक्विपमेन्ट होते हैं उनसे दबाकर पनीर का पर्याप्त पानी निचोड़ कर उन्हैं दबाकर शेप दिया जाता है, आप भी उसे चौकोर करके किसी भारी चीज से दबाकर रख देंगे तो अच्छा पनीर बनेगा.
निशा: वैशाली आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, बच्चों के लिये कई तरह की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, और रैसिपी के लिये मैं कोशिश करती रहूंगी, धन्यवाद.
निशा; दिव्या जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.