पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aap plz mujhe shalini boliye, shalini ji nhi.
Shalini.
निशा: शालिनी, में यहां सभी को रिप्लाई करते समय जी लगाकर ही लिखती हूँ, मैं कोशिश करती हूँ कि आपको जी नहीं लगाना है, बहुत बहुत प्यार.
aunty aap kounsi cream use krti hain. main america me rehyi hu yha pr sour cream aur whip cream milti hain to kya gravy ke liye sour cream use kr sakte hain.
please reply kijiyega agar aap Ram Navami se phle reply kregi to help hogi main us din ye curry bnana chahti hu
thank you so much
shalini
निशा: शालिनी जी, ग्रेवी के लिये सोर क्रीम यूज की जा सकती है.
mai aapko ek bar mere ghar pe dinner pe invite karta he, aap aaoge ?
निशा: दिनेश जी, मुझे ये काम करना अच्छा लगता है, और जब थक जाती हूँ, तब आराम करती हूँ. डिनर पर आने के बारे में कुछ कहना मुश्किल है, बुलाने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, आप जो भी बटर यूज करना चाहैं यूज कर सकते हैं.
Main aapke recepies hmesha dekhti hun aur use try bhi karti hun kyunki vo easy or convenient hotel hain. I really like the way you make new dishes. Aunti maine ek chiz notice ki hai BIRYANI ki recepie kahin bhi net Maine dekha to us me in kehte hain ki chawal ko 30 min me like bhigo ke chodd de bt 15 min me bad hi chawal tutne late gain jisse BIRYANI dekhne mein acchi nai lagti.
निशा: काजोल जी, बिरयानी के लिये बास्मती चावल यूज किये जाते हैं, ये चावल 1 घंटे में भी नहीं टूटते हैं, और खिले खिले बनते हैं, प्लीज वीडियो को और एक बार देख सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mein ne ye recipe banayi per thodi khatti thi kya karu taste theek karne ke liye
निशा: अदिति जी, इसमें हमने खट्टा स्वाद देने के लिये टमाटर डाले हैं, देशी टमाटर थोड़ा ज्यादा खट्टा होता है, अगर आप इतना खट्टा स्वाद पसन्द नहीं करती हैं तब सलाद वाला टमाटर यूज कर सकते हैं, उससे सब्जी खट्टा स्वाद बिलकुल भी ज्यादा नहीं होगा.
निशा: पूनम जी आप प्याज पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love all u receipes and trying at home.it tastes very guud.thank u mam.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: तनुजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: ज्योति जी हां क्रीम मिल्क से बनती है, अमूल की पैक क्रीम ले सकते हैं या डेयरी से खुली क्रीम भी ली जा सकती है.
ahut si recipes mene bnake dekhi ab to gharwale saari dishes to mujhse hi bna late hai thanks a lot nisha ji
निशा: दीपक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, सारी चीजें घर में आसानी से मिलने वाली है, कुछ भी स्पेशल नहीं है.
निशा: अनमोल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri or meri friend ki taraf se thanks
निशा: सोनी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रीमती वर्मा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, थोड़ा थोड़ा फरक है, आप इन तीनों रेसिपी को पढ़िये आपको इसका फर्क अवश्य पता चल जायेगा और कभी इन्हैं बना कर खाइये, स्वाद का फर्क भी पता चलेगा, धन्यवाद.