पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.
Read : Paneer Butter Masala Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.

मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.
पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- समय - 15 मिनिट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (265)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नसीम जी, धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, इसके लिये क्रीम ही अच्छी होती है.
निशा: जगदीश जी, आप जैसे उपयोग करना चाहें कर सकते हैं.
निशा: जानकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बलकुल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: नलिनी जी मैं सिर्फ वेजीटेरियन खाना ही बनाती हूँ.
निशा: आर्यन जी, डाल सकते हैं.
निशा: कामिनी जी, पनीर बटर मसाला है, तो यूज बटर का ही होना चाहिये, लेकिन आप देशी घी से बनाना चाहती हैं तो बना सकती हैं.
निशा: दीपाली जी, फ्राई करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलीशा जी, आपके प्रेम ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शवीना जी, बिलकुल कर सकते हैं.
निशा: निशा, थोड़ा फरक है, इसमें बटर का यूज किया है,
निशा: वंदना जी, जब आप हींग जीरा भून लेते हैं तो उसमें प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भूनें उसके बाद सारी सामग्री वैसे ही डालें जैसी दी हुई हैं.
निशा: नयीम जी, बहत बहुत धन्यवाद
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, ग्रेवी में लाल फूड कलर मिलाने से ग्रेवी लाल बनती है.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine apki website se bahut kuch sikha, lekin jb maine paneer butter masala banati hu, usme kuch kadvahat se aa jati, cream ke mahk aati rahti hai, i have some doubt ki mai cream mix karne bad use bhunti hu aprox 10 min, fhir pani dalkar pakati hu , please suggest me cream ko bhunna hai ya cream dalkar pani mix karna hai, please reply, thank you so much yor support.
निशा: भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये और ग्रेवी में आधा कप पानी डालकर चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
aapka bataya hua tareeka bahut easy tha.
निशा: धन्यवाद.