पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe

📅 12 दिसंबर 2012 👁 14.1 लाख बार देखी गई 💬 265 कमेंट ★ 3.2 (21691)


क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

Read : Paneer Butter Masala Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala

  • पनीर - 250 ग्राम
  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • क्रीम - आधा कप
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच

विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.


मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.

ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.

पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

  • समय - 15 मिनिट
  • चार सदस्यों के लिये

Restaurant Style Paneer Butter Masala Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (21691 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (265)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeraj
Mam.. U dont tell what is that cream is? And what type of butter we should use in it... Cos we have 2 type of butter.. One is salted which we get from sanchi parlour and other butter is from Dairy products.. So u should explain about the butter we use specifically as well as cream.. Im really confuse what was that cream...
NishaMadhulika
Neeraj, You can use salted butter, and it was a normal cream you can get it from dairy
Sudhakar Mallavarapu
Madam ji.. aapke diya huva receipe ko bahot bahot dhanyawad... hum cashew nuts add kar sakte.. kaisa add karna
NishaMadhulika
Sudhakar Mallavarapu जी, आप काजू को पेस्ट बना कर ग्रेवी में यूज कर सकते हैं.
Pawan
Sabzi aise hi banayi h Lekin isme khatas bahut h.....khatas Ko khatam karne k liye kya kare
NishaMadhulika
Pawan जी, टमाटर अधिक खट्टे होने से ऎसा होता है. इसलिए बहुत ज्यादा खटास वाले नहीं लीजिए. इसमें क्रीम को मिला लीजिए इससे भी खटास कम हो जाएगी.
SANJAY KUMAR GUPTA
kya is sabji piyaj and lahsun bhi dal sak tha ha
NishaMadhulika
संजय जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Priyanka tulshyan
Isme pyaz dal skte h ki nhi?
NishaMadhulika
प्रियंका जी, आप अपने स्वादानुसार प्याज लहसुन का उपयोग भी कर सकती हैं.
Archana
Hello mam Maine ise banakar khaya ye bahut swadisht bana tha. Mai aaki fan ho gyi. Ab mujhe kuchbhi naya dish banana hota h to mai aap hi ki YouTube channel par dekhti hu .
NishaMadhulika
अर्चना जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Virendra yadav
VERY food
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Virendra yadav
Ankita
Nisha ji!! Yaha exactly cream h kya?? Dhudh k malae ya jo ghee mahne k phle ki malae??

निशा: अंकित जी, दूध को उबाल लेने के बाद उसके ऊपर जो परत जमती है वह मलाई है और कच्चे दूध को फैंट कर क्रीम बनाई जाती है, इसके लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट चाहिये होते हैं.
Lokesh
Ya panir LAMBA KATA H AP NA PANIR KI KATIG GALAT BATAI H

निशा: लोकेश जी, आप अपनी पसंद अनुसार जो शेप पसंद करते हैं पनीर उस शेप में काट सकते हैं.
arun
Mujhe iska taste pata karna hai
निशा: अरुन जी, फिर आप इसे एक दिन बना लीजिये और खाइये.
sumeraingh
Reaipe very nice

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
md samir
Sir cream kaha milegi

निशा: क्रीम आप किसी भी डेयरी शाप से ले सकते हैं.
Nidhi
Mam ur recipes are too amazing
Even than no difficult all integredients available at home

निशा:निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MD SHAHID AKHTER
very very delicious recipe & your system very good. I like it

निशा: शाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद मेरे काम को पसंद करने के लिए.
rakhiinindia.in
thank you so much for Paneer Butter Masala Recipe giving such amazing and luscious recipes... I appriciate your write up.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Raju gupta
Nisha g mera name raju gupta hai main bedmi poori ki sabji kese banau
निशा:राजू जी, बेड़मी पूरी के लिये सब्जी आलू मसाला सब्जी वेबसाइट और मेरे चैनल पर दी हुई है,और ये आसानी से बनाई जा सकती है आप इसे बनायें.
Sarthak Agrawal
mam bahot hi badiya sabji bani hai

निशा: सार्थक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prachi shukla
Its one of the best site for all house wife

निशा: प्राची जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
ankit
agar cream na ho to ....... ?

निशा: अंकित जी, क्रीम न हो, तो घर की मलाई डाल सकते हैं, लेकिन मलाई कम मात्रा में यूज कीजिए क्योंकि उसमें घी बहुत अधिक होता है, काजू या खरबूजे के बीज या खसखस के बीज भिगो कर पीस कर उससे भी ग्रेवी बनाई जा सकती है.
Abhishek Kumar
Dadi ji, me apka biggest fan hu, aur me under 19 state cooking contest ka winner hu. To kya me garlic paneer me use kar sakta hu.?

निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत शुभकामनाएं. हां, आप अपने स्वादानुसार गार्लिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Dhirendra pandey
Miksi me Bina pise Kam nahi chalega

निशा: धीरेन्द्र जी, आप मिक्सी में ना पीसना चाहे, तो बारीक वाले कद्दूकस का भी प्रयोग कर सकते हैं.
Rashmi tiwari
Mam apki sari recipe meine try ki hai. its very delicious. Thankyou mam.

निशा: रशिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha jain
Nisha ji , paneer butter masala and shahi paneer ki recipie same to same lag rahi h , dono mai kya different hai, ye to ek hi cheez ho gayi na

निशा: नेहा जी, दोनों में फर्क है़. पनीर बटर मसाला में मक्खन का इस्तेमाल हुआ है जबकि शाही पनीर में काजू के पेस्ट का उपयोग किया गया है. दोनों के स्वाद में भी अंतर है.
virendra
Sir panner btturmasala.ka colour maine jab khaya tha to red tha or ye yellow hai.

निशा: वीरेन्द्र जी, उसमें खाने वाला लाल कलर मिला हुआ होगा.
sapna
Isme onion dal sakte hai

निशा: सपना जी, हां, डाल सकते हैं.
Mouni
Mam'm ur alll recipe are so amazing ...... Can we put some cashew nuts

निशा: मौनी जी, धन्यवाद. हां, आप काजू भी डाल सकते हैं.
Rajni
Awesome recipies maam

निशा: रजनी जी, धन्यवाद.
sandeep shukla
VEry dilecous food

निशा: संदीप जी, धन्यवाद.
Shobha Vajpayee
recipe is easy good and came out vary well thank you vary much

निशा: शोभा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
dulumoni kalita
This is very simple n essay recipe

निशा: कलिता जी, धन्यवाद.