Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता, इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंशिका जी, गुलाब जामुन को धीमी आग पर तलें और अगर चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर न गई हो तो चाशनी अभी से थोड़ी सी पतली रखें.
निशा: एकता, अगर चाशनी गाड़ी हो तो एसा हो जाता है.
निशा: सोनू मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
madam mne gulab jamun k liye jo mava ka mixture taiyar kiya tha vo bht patla ho gya h to use thk krne k liye mjhe kya krna chahiye
निशा: शिवानी, मावा में थोड़ा मैदा मिलाया जा सकता है और मिल्क पाउडर भी मिला कर इसे गाढ़ा कर सकते हैं.
निशा: सुरभि, चाशनी में 1 छोटी चम्मच नीबू का रस मिला दीजिये, ये नहीं जमेगी.
निशा: एन्जल, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूगी.
निशा: कुसुम, गुलाब जामुन बिखरने का कारण मावा में मैदा का कम होना है, या फिर बहुत ठंडे घी में तलने के लिये डालें तो भी गुलाब जामुन बिखर जाते हैं.
निशा: रिकी जी, 2 प्रकार के मालपुआ रैसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मालपूआ रैसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनू, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Thanks and Regards,
Nupur
निशा: नूपुर गुलाब जामुन को 2 दिन पहले बना कर रख सकते हैं इन्हैं आप चाशनी में डुबो कर ही रहने दीजिये, ये बहुत अच्छे रहेंगे.
निशा: मुकेश: मावा के रसगुल्ले की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसगुल्ला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अवश्य, हम मिल्क पाउडर से भी गुलाब जामुन बना सकते हैं.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू, मैं मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: राहुल जी आप सबको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, अगर गुलाब जामुन तलते समय बिखर रहे हैं तब मिश्रण में थोड़ा मैदा और मिलाइये, 1 गुलाब जामुन तल कर देखिये यदि सही बन रहा है तो ठीक है, सारे गुलाब जामुन बना लीजिये, यदि फिर भी फटते हैं थोड़ा मैदा और मिलाइये, मैदा कम होने से गुलाब जामुन फटते हैं. रैसिपी देखिये बनाइये आप अच्छे गुलाब जामुन बना लेंगी.
निशा, तारीक मैं कोशिश करूंगी.
I tried Gulab Jamun but it absorbed too much ghee and jamun were getting brown as soon as I put them in ghee and hence they were not cooked from inside. Flame was always low as well. Can u pls tell what is the mistake
निशा: शालिनी, घी ज्यादा गरम होने के बाद फ्लेम कम कर लें तो भी गुलाब जामुन ऊपर से जल्दी ब्राउन हो जायेंगे, घी कम गरम हो और फ्लेम कम हो तभी गुलाब जामुन अच्छे तले जाते हैं.
निशा: प्रवीन जी, आप अच्छे गुलाब जामुन बना लेंगे.
निशा: कोमल, खोया दूध को गाढा करके बनाया जाता है, खोया (मावा) बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है. पनीर बनाने की रैसिपी भी वेबसाइट उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूर्णिमा, आपने मावा को अच्छी तरह मथ कर चिकना नहीं किया है, अगली बार मावा और पनीर को मिक्स करके अच्छी तरह चिकना होने तक मथ लीजिये, गुठलियां नहीं आयेंगी.
निशा: आरती, रसगुल्ले मैदा से नहीं बनते, खोये से ही बनते हैं.