Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीतू, अगर रसगुल्ले में फट रहे हैं, तब उसमें थोड़ा और मैदा मिलायें और, पहले एक गोला बना कर तेल में डालें सही हैं तो सारे गुलाब जामुन बना लीजिये.
kya hum mava ghar me bana sakte hai?
निशा: अनुभा, जी हाँ, मावा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर मावा कैसे बनायें या how to make mawa लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा, गुलाब जामुन को धीमी आग पर तलिये, गुलाब जामुन अन्दर से कच्चे नहीं होंगे.
निशा: नेहा, गुलाब जामुन में मैदा अधिक होने से वे सख्त हो जाते हैं जिससे न तो वे अन्दर से अच्छी तरह सिकते हैं और न ही उनके अन्दर चाशनी जाती है.
निशा: आयुषी, मावा को भूनना नहीं होता, मसल मसल कर नरम करना होता है.
निशा: अश्विनी, मैं अवश्य बताऊंगी.
kya aap kala jaman banana shikha shakte hai?
निशा: सेजल, मैं काला जामन की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Chasni thandi hone k baad shakkar chhor deti hai...
निशा: चाशनी थोड़ी ज्यादा गाड़ी होने पर वह जमने लगती है, उसमें थोड़ा सा 1-2 टेबल स्पून पानी मिलाकर गरम करलेंगी तो वह सही हो जायेगी.
निशा: रुपाली, मैं सूत फैन की रैसिपी की जानकारी देने के लिये कोशिश करूंगी.
निशा: श्रद्धा, सिर्फ मावा से भी गुलाब जामुन इसी तरह बनाये जाते हैं, मावा मुलायम वाला लीजिये और मावा में मैदा डालकर मसल चिकना कर लीजिये, बिलकुल इसी तरह गुलाब जामुन बना लीजिये.
निशा: इसके दो कारण हो सकते हैं आपने गुलाब जामुन के मिश्रण मैदा कम डाली हो या इस मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया हो. घी भी पर्याप्त गर्म होना चाहिये. आप गुलाब जामुन का वीडियो भी देख सकतीं हैं
निशा: मेघा, मैं रेसीपी बुक की भी कोशिश करूंगी
निशा: मेघा, गुलाब जामुन के मिश्रण में पानी डालने की आवश्यकता नहीं है. यदि मावा और पनीर बहुत ज्यादा सूखा हो रहा है, तब 1-2 टेबल स्पून दूध डाला जा सकता है.
निशा: सोनिया, गुलाब जामुन कम सिकने पर एसा हो सकता है, गुलाब जामुन को एकदम धीमी आग पर अच्छे ब्राउन होने तक तल कर चाशनी में डालिये, वे नहीं फटेंगे. कुछ चीजें एसी होती हैं कि थोड़ी सी कमी होने पर अच्छी नहीं बनती.
निशा: नन्दिनी, पैकेट के मिश्रण से गुलाब जामुन बनाना बड़ा ही आसान है, सारी चीजें बराबर मात्रा में डाली गई होती हैं, पैक पर विधि भी दी होती है. मिश्रण को अच्छी तरह नहीं गूथा हो या चाशनी पतली हो गई हो, थोड़ा ध्यान दीजिये, कारण आपको समझ में आ जायेगा, धन्यवाद.
निशा: दीपा, इतनी सामग्री में 12-20 गुलाब जामुन बना सकते हैं.
निशा: भाविना, मैदा की जगह अरारोट डाला जा सकता है.
निशा: ममता, एक गुलाब जामुन गरम घी या तेल में डालकर देखिये और अगर वे फट रहे हों तो थोड़ा सा मैदा और डालकर मिला लीजिये, और फिर से चैक कीजिये, ये चैक तो सभी को करना पड़ता है, जैसे ही गुलाब जामुन अच्छी तरह सिकने लगें,सारे गुलाब जामुन बना कर तैयार कर लीजिये.
निशा: ममता, आप अकेले ही गुलाब जामुन बना सकती हैं, आप कोशिश कीजिये, आप बना लेंगी, गुड लक.
निशा: सीतल, मावा में मैदा और डालकर अच्छी तरह मिलाइये और फिर 1 गुलाब जामुन तल कर देखिये, अगर फटता है तब और मैदा मिलाइये और फिर से ट्राई कीजिये, अच्छे गुलाब जामुन आप बना सकेंगी.
निशा: प्रेमलता,मावा में मैदा सही मात्रा में डालें, गुलाब जामुन को धीमी गैस पर ब्राउन होने तक तलें, चाशनी भी सही कन्सिसटेन्सी की बने, इन सब के लिये वीडियो को देंखे, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे