Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: करिश्मा, कढ़ाई में घी कम है, तो एसा हो सकता है.
निशा: स्वाति, मैदा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं उनके अन्दर चाशनी नहीं जा पाती, दूसरा कारण है कि चाशनी ज्यादा गाड़ी हो तो भी वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती.
i will try to make gulab jamun according to ur recipe.
kya markeet ki redimate packing se gulabjamun jyada ache bnte h ya phir aapki btayi hu recipe se,plz rply me...........
निशा: नेहा, गुलाब जामुन रैडीमेड पैक की अपेक्षा खोया और पनीर से अच्छे बनते हैं.
.
निशा: रीना, गुलाब जामुन के अन्दर रैड कलर की फिलिंग डालें तब रैड कलर आयेगा, रैडीमेड पैक के ऊपर गुलाब जामुन बनाने का तरीका लिखा रहता है.
Nameste pahli bar mene aapka web page dekha, bahut hi acha hai, pahli bar varity dekhne ko mili. Kaya aap milk cake ki recipe batayegi .Thanks
निशा: हेना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मि, आप सही समझ रही हैं, मावा में मैदा ज्यादा होने से एसा हो सकता है.
निशा: शवाना, जी हां इनसे भी गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
निशा: गिन्नी, मिश्रण में मावा और मिलाया जा सकता है.
निशा: सोनिया, आप मिल्क पाउडर में इतना दूध डाल कर पैने में चमचे से लगातार चलाते हुये इतना पका लें कि वह आटे की नरम आटे की तरह हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, ठंडा होने पर वह मावा का ही काम करता है.
निशा: निशिका, चाशनी में 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये, चाशनी सही हो जायेगी.
निशा: नेहा, इसके लिये आप पनीर लीजिये.
निशा: सरोज, 250 ग्राम खोया में 1-2 टेबल स्पून मैदा डाली जा सकती है.
निशा: जूही, अगर चाशनी गाढ़ी हो तब गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं जाती.
निशा: विजय, धाप खोया बनने से थोड़े पहले की स्टेज होती है, ये खोया से नरम और पतला होता है. गुलाब जामुन इससे अच्छे बनते हैं.
as i fried gulab jamun it was soft bt jaise he syrup me dale thode der baad hard hogaye...
Plz tel me wht to do nw!!!
निशा: स्वाति, अगर चाशनी गाढ़ी हो तो एसा हो सकता है.
निशा: राहुल, चाशनी ज्यादा पकने पर गाड़ी हो जाती है, चाशनी बनाते समय चीनी घुलने के बाद से उसे अपने चैक में रखना होता है.