Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अजय जी, धीमी आंच पर इन्हें तलें तब यह अच्छे से सिक कर तैयार होते हैं.
namaskar,
aaz kal Heart ke mariz badhte ja rahe hai tau ek oil free cooking ki series start karo. youtube par Saaol Heart Center ki taraf se Dr. Bimal Chhajer ne kafi oil free receipe dali hai. par ye sab ko nahi pata. Aap ke video desh videsh me bhut popular hai. so aap se request hai ki heart ke marizo ke liye bhi aapke videos vardan sabhi honge.
thanks in advance.
निशा: सोनिया जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इन से संबंधित रेसिपी डालने की कोशिश करूंगी.
निशा: संगीता जी, चाशनी ज्यादा गाढी़ हो जाने पर जम जाती है. आप इसमें थोडा़ सा पानी डाल कर इसे उबाल लीजिए यह ठीक हो जाएगी.
निशा: कुमार जी, गुलाब जामुन के लिए हल्की गरम चाशनी का ही उपयोग करें.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: काजल जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, मावा में मैदा अधिक होने से एसा हो सकता है या चाशनी गाढी होने से भी एसा हो सकता है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, अगर आप 1/2 कि. खोया से गुलाब जामुन बना रहे हैं तब आप 1 कि. चीनी से चाशनी बनायें, क्यों कि इन्हैं पूरी तरह चाशनी में डुबाना होता है.
निशा: नम्रता जी, इसमें आपको मावा की मात्रा बढा़नी होगी .
निशा: प्रियंका जी, आप दोनों तरह से गुलाब जामुन बना सकते हैं और दोनों का ही अपना अलग स्वाद होता है. पनीर को मावा में गुलाब जामुन को सोफ्त बनाने के लिये डाला जाता है.
निशा: माधवी जी, मलाई के मावा में घी अधिक होने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: गुलाब जामुन के मिश्रण में मैदा अधिक होने से आपके गुलाब जामुन सख्त हो गए, और यदि आपने इसमें मैदा थोडा़ अतिरिक्त डाल है तो उसे भी अच्छे से मसलने की आवश्यकता है तभी आपका डो अच्छा नरम बन पाएगा. परेशान न हों थोडी़ सी प्रेक्टिस द्वारा आप बहुत अच्छे से इन्हें बना सकेंगे.
Have learned a lot from you.
Your way of teaching is superb,easy to grasp by me.
Thank you
निशा: मनीषा जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
निशा: दीपा जी, सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
1 ja moon batam ho Gaye
2 chasene meim dalne par upper ghee jyada hi aa gaya
3khane par muh mein ghee ka hi swad aa raha tha
निशा: दिनेश जी, पहला सवाल समझ नहीं आ रहा है. गुलाब जामुन को कलछी से निकालते समय उसे कढ़ाई पर थोड़ा रोकें ताकि एकस्ट्रा घी कढ़ाई में वापस चला जाय, चाशनी पर घी नहीं तैरेगा और फिर घी का स्वाद भी नहीं आयेगा, प्लीज एक बार वीडियो फिर से देखें, आप अवश्य ही अच्छे गुलाब जामुन बना सकेंगे.
निशा: चाशनी को पतला करने के लिए आप उसमें थोडा़ पानी डाल कर उसे उबाल लीजिए.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देवकी जी, एसा हो सकता है, आप उसमें थोड़ी और मैदा मिलायें, और उसे अच्छी तरह मसल कर चिकना करें, और गोला बनाकर तलने की कोशिश करें, इससे गुलाब जामुन बनने चाहिए.
Nisha mam
Mai ap hr add dekhti ho jo tv pr aati hai mam ek request hai k ap muj ko koi asi sweets k recipe send kro jo muj ko market mai naa jna prye and thanks mam muj ko b gulab jamun boht psand hai mum ko yeh recipe pta chal gye mai aaj bna rhai ho
निशा: सोनिया जी, मेरे वेबसाइट पर अनेक प्रकार की मिठाइयां हैं आप इन्हैं देखें और बनायें, आप अवश्य ही घर पर मिठाइयां बनायेंगी, और सभी उसे पसन्द करेंगे.
निशा: नूतन जी, पनीर के बिना भी गुलाब जामुन बना सकते हैं.
निशा: गर्ग जी, आप गुलाब जामुन के मिश्रण में थोड़ी सी मैदा और मिलाकर एक गुलाब जामुन तलकर देख लीजिए. अगर यह ना फटे तो बाकी के गुलाब जामुन भी तल लीजिए.
निशा: शिखा जी, मिश्रण में मैदा कम होने के कारण ऎसा हो सकता है. मावा में मैदा और डालकर अच्छी तरह मिलाइये और फिर 1 गुलाब जामुन तल कर देखिये, अगर फटता है तब और मैदा मिलाइये और फिर से ट्राई कीजिये, आप अच्छे गुलाब जामुन बना पाएंगी.