Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रजापति जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mai jab bnati hu us waqt gualb jamun soft hota hai lekin subha chashni thandi hone per gualab jamun tiet ho jate hai
निशा: शनिका जी, गुलाब जामुन की चाशनी पतली होती है.
निशा: ममता जी, मावा में यदि मैदा थोड़ा अधिक हो जाये तो गुलाब जामुन सख्त बनते हैं. मावा में मैदा मिलाते समय पहले कम डाले और अच्छी तरह मिक्स करके 1 गोला बनाकर तल लें अगर वह अच्छी तरह तल कर तैयार हो रहा है, फट नहीं रहा है तो आप उससे गुलाब जामुन बना लीजिये, और गुलाब जामुन तलते समय फट रहे हैं तो थोड़ा मैदा और डालकर मिलायें और चैक करके गुलाब जामुन बनायें.
निशा: ज्योति जी, गुलाब जामुन के डोह को अच्छे से मैश ना किया जाए, या उसमें मैदा की मात्रा अधिक तो गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, हमने इन्हैं मैदा का इस्तेमाल करके ही बनाया है.
निशा: आराधना जी, 2 किग्रा. मावा में 150-300 ग्राम तक मैदा डाला जा सकता है, खोया की वैरायटी के ऊपर मैदा की मात्रा निर्भर करती है, आप एक गुलाब जामुन बना कर टैस्ट अवश्य कर लीजिये, अगर वह ठीक है तब सारे गुलाब जामुन बना लीजिये, अगर कोई करेक्सन करना है तो करके फिर से टैस्ट कीजिये, आप अवश्य ही अच्छे गुलाब जामुन बना लेंगी.
निशा: सुनील जी, चाशनी गाढ़ी होने के वजह से ऎसा हो सकता है. आप चाशनी में थोड़ा पानी और मिलाकर इसे फिर से उबाल आने तक पका लीजिए और इसके बाद बाकी गुलाब जामुन डालिए, गुलाब जामुन चाशनी में जाने के बाद और नरम हो जायेंगे.
निशा: श्रेया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
or kya karna chaiye ki gulab zamun easly ras choos le.
निशा: नितिन जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं उनके अन्दर चाशनी नहीं जा पाती, दूसरा कारण है कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो तो भी वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती. गुलाब जामुन सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1 से 1.5 टेबल स्पून) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लीजिए.
निशा: अर्चना जी, बचे हुए घी को छानकर शक्करपारे, मीठी मठरी, पुए या पूरी या परांठे किसी में भी यूज किये जा सकते हैं.
निशा: अंजू जी, मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर चिकना करके तैयार कीजिये, और एक गुलाब जामुन तल कर देखिये, अगर ये सही बन रहा है तब आप सारे गुलाब जामुन बना लीजिये और गुलाब जामुन फट रहे हैं तब इसमें थोड़ी मैदा मिला लीजिये.
निशा: अर्चना जी, मैं आशा करती हूं कि आपके गुलाब जामुन बहुत ही अच्छे बनें.
निशा: अर्चना जी, पहले वाले कमेन्ट पर इसका जवाब दे दिया गया है आप उसे देख सकती हैं.
निशा: अर्चना जी, मैदा बाइंडर का काम करता है, इसलिए इसे डालना ज़रूरी है़. मैदा अधिक होने की वजह से या मावा अच्छा न होने की वजह से गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं, लेकिन मैदा तो आपने 3 छोटी चम्मच डाला है ये तो बहुत कम है, मैदा तो अधिक नहीं है, पनीर गुलाब जामुन सोफ्ट बनाने के लिये ही डाला जाता है. आप फिर से थोड़े से गुलाब जामुन बना कर ट्राइ कर सकती हैं. इसके लिये इसका विडियो अवश्य देख लीजिये.
निशा: नूर जी, धन्यवाद.
निशा: राजनबीर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फेहमीना जी, 400 - ग्राम मावा से 20-22 रसगुल्ले बन जाने चाहिये.
निशा: संदीप जी, गुलाब जामुन हल्की गरम चाशनी में ही डाले जाते हैं, अगर ज्यादा गरम चाशनी में गुलाब जामुन डाल दिये हैं तो इसे ठंडी होने जाने दीजिये.
निशा: यशवन्त जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुधा जी, इसके मिश्रण को अच्छे से मैश करते हुए नरम और चिकना करके गुलाब जामुन बनाइए, ये सख्त नही बनेंगे.
Mene gulabjaman ke liye shop se eska powder le aaya tha
Lekin we thode thigh bn rhe ha
Please solutions
निशा: सुशील जी, इसके मिश्रण को अच्छे से मसलकर सोफ्ट करें और देखें कि गोला बनाते समय इसमें क्रेक्स न आ रहे हों.
निशा: मोनिका जी, मावा में मैदा कम होने से या गुलाब जामुन बहुत ठंडे घी में तलने के लिये डालें तो भी गुलाब जामुन बिखर जाते हैं.
निशा: लता जी, धन्यवाद. आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: लवली जी, मुझे खेद है कि आप क्या पूछना चाह रही हैं, समझ नहीं आ रहा है.
Plz reply
निशा: वंदना जी, हां आप इस्तेमाल कर सकती हैं.
Mawa me kitna maida padega
निशा: रीवा जी, 1 किग्रा मावा में लगभग 100 ग्राम मैदा मिला सकते हैं, और ये मावा के ऊपर डिपेन्ड होता है, कभी थोड़ा कम और ज्यादा भी मैदा की मात्रा मिलानी होती है.
Even i made chashni using 600gm sugar in 300 ml water but it turned out thick in consistency after cooling down.its first time i made chashni, so i couldn't assess the ek tar consistency.
Also some gulab jamun have a bit hard core.
Please suggest what are my mistakes & how can i get it done right for the next time
निशा: पल्लवी जी, गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हैं, तो मावा के मिश्रण में थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लीजिए और फिर गुलाब जामुन बना लीजिए.
यदि चाशनी गाढ़ी लग रही है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर हल्का सा गरम कर लीजिए और फिर, गुलाब जामुन तलकर इसमें डाल लीजिए. आप अच्छे गुलाब जामुन बना पाएंगी.
निशा: विमला जी, गुलाब जामुन तो नरम ही अच्छे लगते है, अगर आपको कम नरम गुलाब जामुन चाहिए, तो मिश्रण में जरा सा मैदा और मिला लीजिए.
निशा: विक्की जी, नमस्कार.