Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निवेदिता जी, आप घर का बना मावा उपयोग कर सकती हैं.
निशा: मंजू जी, तैयार पाउडर से गुलाव जामुन अच्छे बनते हैं.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद
maine aaj gulab jamun bnaya sb kuchh thik tha par gubaj jamun fry krna k bad chasni me dali to usme ras hi nhi gya so pls tell me what i do?
निशा: प्रिंसी जी, गुलाब जामुन यदि सख्त हों तो उसमें चाशनी अन्दर तक नहीं जाती है या चाशनी गाढ़ी हो तो भी गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जाती है, प्लीज रेसिपी में नीचे दी हुई सावधानी के बारे में पढ़ें और बनायें आप अवश्य अच्छे गुलाब जामुन बना सकेंगे.
निशा: अर्चना जी, मावा में अधिक मैदा होने से या चाशनी गाढ़ी होने से गुलाब जामुन जामुन अंदर से सख्त रहते हैं. प्लीज गुलाब जामुन में बताई हुई सावधानी को ध्यान से देख लीजिये, आप अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगी.
Happy New Year mene aaj gulab jamun bnai aapki recipe dekh k achhe bane bs andr s tait they soft ni they aesa q
Or mai bahut khush hu apki recipe s mene apki recpi dekh k hi murbba bnaya tha bht testy bna bs mam mjh na gulab jamun ka smjh ni aaya ki wo ander s hrd q they soft q ni and thanks mam
निशा: पारुल जी, मावा पनीर में मैदा मिलाकर, अच्छा चिकना होने तक मलना होता है, प्लीज वीडियो को देखिये और ट्राई कीजिये, प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
निशा: बीना जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें इलायची का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, अगर गुलाब जामुन सख्त हों तब एसा हो सकता है.
निशा: आप रैसिपी को ध्यान से देखें और इसे बनाने की कोशिश करें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशुतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
KYa hum gulab jamun ko talne ke liye tel use kar sakte h kya
निशा: कैलाश जी, गुलाबजामुन घी में तलने पर अधिक अच्छे लगते हैं, आप चाहें तो इन्हें तेल में तल सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, आप अरारोट मिला सकते हैं
निशा: रंजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how to make mawa
how to make rasagola
निशा: उमाशंकर जी, मेरी वेबसाइट पर मावा और रसगुल्ला बनाने की विधि दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: कल्पना जी, मावा में मैदा की मात्रा थोडी़ सी बढा़ दीजिए.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसोदा जी, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, अगर चिपक रही है तो आपकी चाशनी बनकर तैयार है.