Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapke koi bhi gulab jamun k recipe mein baking soda kyu nahi hota hai?
निशा: अर्पिता जी, गुलाबजामुन के लिये बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
Nisha ji apki sari recipe mjhe bht pasnd ati h m hmsha kch na kch banakr try krti rhti hu fmly m b sbko bht pasnd ata h . Thnks to u..
निशा: परी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam gulabjuman bina meda ke nahi bana sekte kya plz reply
निशा: मनू जी, मावा में थोड़ा मैदा मिलाना होता है, व्रत के लिये गुलाब जामुन बनायें तो मैदा की जगह अरारोट का यूज करें.
Jab bhi main khoya aur paneer mixture ko tel ya ghee me dalten (डालती) houn to vo phat rahe hain.मैदा thoda aur dalne(डालने)par bilkul kalee (काले)ho rahen hain.
निशा: नीतू जी, मिश्रण में मैदा कम होने से वे फटते हैं, लेकिन मैदा और मिलाने पर काले नहीं होते, तेज आग पर तलने से काले हो सकते हैं.
mam mere gulabjuman ke ander chasni geye hi nahi aache sekhe the or maine bilkul aap ke batye anusar samegre li thi koi kam jyda nahi kya karn huwa plz unko waps sahe kese karu
निशा: मंजू जी, यदि चाशनी गाढ़ी हो तो गुलाबजामुन के अन्दर नहीं जाती या गुलाब जामुन बहुत सख्त हों यानि कि बैटर में मैदा अधिक हो गई है तब भी गुलाब जामुन के अन्दर चाशनी नही पहुंच पाती है.
Mam mere chasni patli rehe geye to kya me gulabjuman ko waps chasni me se nikal kar chasni ko garm karke gulabjamun dalu to seha ho jaege kya?
निशा: मंजू जी, चाशनी को वापस और पका कर सही किया जा सकता है.
Didi agar paneer nhi dalana ho to kitni meda dalani chahiye
निशा: दीपा जी, 1 किग्रा. मावा में 50-100 ग्राम मैदा, मावा की क्वालिटी के अनुसार डाली जाती है.
mam gulabjamun pakna ka kya pata chelega jyda fry karne pr vo tite ho jayeja or kam fry karne pr vo kacha rehe jayeja or fry ke bad jo ghee hoga uska kya use karna h
निशा: मंजू जी, गुलाबजामुन चारों ओर से अच्छे ब्राउन दिखने लगते हैं, वे सिक चुके होते हैं, कच्चे नहीं रहते हैं, प्लीज वीडियो देखिये और बनाइये आप अवश्य ही अच्छे गुलाब जामुन बना सकेंगी.
Nisha mam agr ham gulab jamun mein meida ki jgh suji dale to thk bn jayege or jitni maida dalte hai utni hi suji dlegi
निशा: नीतू जी गुलाब जामुन के लिये मैदा ही अच्छी रहती है.
like......
Hi nisha ji kya aap muze kala gulab janun ki recipe send karengi plz..
निशा: आरू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
mere gulab jamun me test nahi aata
Gulab jamun tite.ho ja thi h
Maine mava tyarr kiya pr wo guth nhi pa raha h
Tut raha h
Please reply soon
निशा: मोहिनी जी, आप इसमें 1-2 छोटी चम्मच दूध डालकर गूथिये, अच्छा मावा बन कर तैयार हो जायेगा.
Nisha ji mna gulab jamun bnaya wo spnjii kyu ni ban rha h n chasni puri andar tak kyu ni pahuch rhi h ...pls rply me ...m waiting
निशा: मोना जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं और इसी कारण चाशनी इनके अन्दर तक नहीं जाती.
Nisha mam mere gulab jamun bn to shi gye bt vo bazzar ki trh fulle nhi
निशा: नीतू जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस और मेहनत से चीजें अच्छी बनने लगती है.
Nisha ji i m very big fan of you can u please share video recipe of kala jamun thanks
निशा: मोनिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Hello mam aj mainey Gulab jamn try kiy per woh chasani Mein dalaney k bad bhi jyada phuley nahi jitna fry ktey waqt sizetha bus ussey thorey se barey hue hai.aur woh khaney Mein soft hi hai aisa kyin hua
निशा: मधु जी, गुलाब जामुन सोफ्ट हैं और स्वादिष्ट है, फिर तो बहुत अच्छे गुलाब जामुन बने हैं.
hello nishaji...main jab v kachori banati hu..meri kachori tel me daalne k baad fatne lag jati hai...aur masala v theek tarah nhi bhar pati..kya aap mujhe sahi tarika btayengi
निशा: सिक्की जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की कचौड़ी की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज आप उनके वीडियो देख लीजिये और रेसिपी पढ़ लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छी कचौरियां बनायेंगी.
Nisha ji mujhe apki help se khaana bnane me bhot help hoti h pls aap mujhe or sweet dish bnanne ki recipe meri email id pr bheje me wait krungi thnx
hello mam aaj maine gulab jamun try kiye per vo matra se jayada maida dalne kebad bhi fat rahe the me kya karu
Hello Nisha Ji
kya gulab jamun bnane ke liye mawa dalna jaroori hai . kya hum sirf panner ka use kar sakte hai
Hello nisha g ,
ur site is very helpful for food lovers. Sugar syrup bahut gadhi ho Gaya hai . Kya isay theek kiya ja sakta hai
thnx
mam hum gulab jamun banane ke liye maida ki jagah wheat floor jisse roti banate hai wo aatta use kar sakte hai??
निशा: सविता जी, गुलाव जामुन के लिये मावा में मैदा ही मिलाया जाता है.
निशा: छेना से रसगुल्ला बनते हैं. गुलाब जामुन में तो बस इसे थोड़ा सा मिलाया जाता है.
I am staying abroad where mawa is not easily available. I used milk powder as a substitute for mawa however, the dough was too sticky. I added more maida to it but the gulab jamuna turned to be very hard. What should i do?Thanks.