Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

📅 14 अक्टूबर 2007 👁 24.1 लाख बार देखी गई 💬 603 कमेंट ★ 3.2 (41226)


गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.

गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा

Read - Gulab Jamun Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun

  • मावा (खोया) - 250 ग्राम  (1 1/4 कप)
  • पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3  टेबिल स्पून)
  • काजू -  1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
  • किशमिश - टेबल स्पून
  • चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
  • घी - गुलाब जामुन तलने के लिये

विधि - How to make Gulab Jamun

मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.

गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.

तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी  चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये.  सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).

3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें,  गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये.  तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.  थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद  चाशनी में डुबा दीजिये.  इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.

चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.

तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.

गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.

नोट:

  • 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
  • 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
  • 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.

Gulab Jamun Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (41226 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (603)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kiran chundawat
Thode se hard bane but hame bhut mast lage thanks u so much
निशा: किरन जी, अगली बार मैदा थोड़ी सी कम डालिये सोफ्ट गुलाब जामुन बनेंगे.
Disha
Dear,

Your recipe site is really useful to me for learnt different type of new item. and i try it every Sunday in my free time...Thanks nisha ji..

Thanks,
Nayna
निशा: दिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran chundawat
Gulab jamun gar par bane mawa se bana sakte hai kya.?,. Please suggest
निशा: किरन जी हां, घर पर बने मावा से गुलाब जामुन अवश्य बना सकते हैं.
Akansha
Mam ye to talne par break ho rahe hai plzz suggest me something !!!!! plzz reply
निशा: आकांक्षा जी, तलते समय गुलाब जामुन अगर टूट रहे हैं, तब उसमें बाइंडर थोड़ा कम है, मावा में थोड़ा मैदा डालकर और मसल कर अच्छी तरह मिक्स कीजिये, अब फिर से एक गोला बनाकर डालिये, अब गुलाब जामुन बिलकुल नहीं फटेंगे.
katrina kaif
Sabse ghatiya rasgulle
rinki verma
mam gulab jamun Anderse salt ho hate hai upper se thee rate hai uske lite kya karu kind gulab jamun Andersen se hi mulayam rahe
निशा: रिंकी जी, गुलाब जामुन यदि सही बने है, और चाशनी सही कनसिसटेन्सी की है तब गुलाब जामुन अन्दर से मुलायम होते हैं, और अगर चाशनी थोड़ी गाढ़ी है तो चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर तक नही पहुंच पाती, और गुलाब जामुन अन्दर से सख्त निकलते है, या मिश्रण में मैदा अधिक होने से भी गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं.
mohit
jamoon fulte kasse h?
preeti
Nisha ji, chassni jam rahi hai , gulab jammun bhi jam rahr hai normal temp.par bhi .kya karoon
निशा: प्रीती जी, चाशनी गाढ़ी होने से एसा होता है, चाशनी में थोड़ा पानी 2-3 टेबल स्पून गरम करके मिला दीजिये, चाशनी नहीं जमेगी.
r.p.jangid
Gulabjamun pichak rhe h to pichakne se bachane ke liye kya krna chahiye.
निशा: जनगिद जी, चाशनी गाढ़ी होने के कारण या मावा की कनसिसटेन्सी के कारण गुलाब जामुन पिचक सकते हैं.
pankaj
Namshakar nisha ji
Agar panir gulab jamun k mave me nhi milaya jaye to kya mava or mede se gulab jamun banan mumkin he

Thanks
निशा: पंकज जी, मावा में पनीर मिलाना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है, पनीर तो गुलाब जामुन को थोड़ा सोफ्ट करने के लिये डाला है. अकेले मावा से बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
priyanka
nisha ji paneer dalna jaruri h kya agar paneer na dala jaye to
निशा: प्रियंका जी, पनीर गुलाब जामुन को थोड़ा सोफ्ट करने के लिये डाला गया है, बिना पनीर मिलाये भी गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
Shilpi
mere gulab jamun jab ghee me fry kite to gol the but chashni me dalne k bad vo gol shape me nhi h ..soft bi h but size chapti ho gyi h jese kisi n ugli se press kiya ho...hoping u understand what I m trying to say...help me.
निशा: शिल्पी जी, चाशनी पतली होने पर एसा हो सकता है.
shikha
Dear Nisha ji,

Where to get unsalted butter, or which brand..I stay in gurgaon.

Thanks :)
निशा: शिखा, किसी भी दूध डेयरी से जो मक्ख बनाती हैं, अनसाल्टेड बटर मिल जाता है.
shweta goel
Nisha ji.....
nameste.......
maine jab bhi aapki dish try kari hai mere beta tu basss.... hummmmm...yammmyyyy......

Thanks
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harshit
oye!!!!!! oye oye oye
barkha sharma
teasty I will try.... :)
Amol patil
nisha ji muze packet k gulab jamun psnd h maine gulab jamun banaye lekin andar se wo kachhe rh gye mtlb chasn i uske ander tk nhi gyi kya reason ho skta h mam
निशा: अमोल जी, या तो गुलाब जामुन के लिये जो डोह लगाया है वह सख्त है या चाशनी गाढ़ी है, तब एसा हो सकता है.
kanchan
HELLO,MAM maine aap ki gulab jamun recipe dekhi aur maine usa try kiya par mujh se ek mistake hon gai maine jab gulb jamun kadai me dale talne ke liye to vo sab fat gaye to kya aap bta sakti hai ki ye kyun hua mujh se knha par galti hue hai aur maien usa kaise sudhar sakti hun or ek saval aur ki hum gulab jamun ghee maien banaa sakte hai please i am reqesting you please reply my questions and answer me
निशा: कंचन जी, मावा में मैदा कम हो तब गुलाब जामुन तलते समय फट जाते है, 1 गुलाब जामुन पहले तल कर देंखें, अगर वह फट रहा है, तब मैदा में 2-3 छोटे चम्मच मैदा डालकर मसल कर मिलाकर फिर से गुलाब जामुन तलें, घी में गुलाब जामुन बहुत अच्छे बनते हैं, तलते समय ध्यान रहे कि घी कम गरम हो, गैस भी धीमी हो. कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
kanchan
Nisha ji i am a big fan of you & my question is that when i see your rasmalai recipe i will try to make it but there is problem in it when i put the rasmalai into the chashni they were bust. so could you tell me why it is happen & what problem in it.please tell me.
Priyanka jain
Mere gulabjamun aache bante h par bo chasni me dalne ke bad pichak jate h gol ni rehte ESA kyo h pls tell me
suman
agar paneer na daale to kya gulaab jamun ache honge
निशा: सुमन जी, गुलाब जामुन सिर्फ मावा से भी बनाये जा सकते हैं, पनीर से गुलाब जामुन थोड़े ज्यादा सोफ्ट बनते हैं.
POOJA
MAVA , PANEER & MAIDA KO EK SATH PANI SE GUTHE YA MILK SE PLS TELL ME
निशा: पूजा, गुलाब जामुन के लिये मावा, पनीर और मैदा को मिलाया गया है, सूखा होने पर दूध का प्रयोग किया जा सकता है.
sudha
mam pls pls reply .mere prashn ka ans dijie mere bhai ka bday ane wala h m use apne hath k mithaiyan khilana chahti hu pls mam rply that sb kuch acha hone k bad chasni me dalne k bad q gulab jamun ft gye pls mam reply pls pls pls .m dusri bar apse yhi prshn puch rhi hu pls ans me-
निशा: सुधा जी, मैं आपके सवाल का जबाव देने में लेट हो गई हूँ, मुझे इसके लिये खेद है. चाशनी अगर पतली हो तो गुलाब जामुन चाशनी में डालने के बाद फट सकते हैं.
Sadhna
Please reply ma'am !
Sadhna
Hello Nishaji, maine gulabjamun baneya aur bahut acche bane par ek garbad ho gai, aapne apne ingredients main baking soda nahi dala tha jisse gulabjamun soft nahi hua. To kya hum baking soda aapki recipe main daal sakte hain aur kitna. Please reply soon.
निशा: साधना जी, गुलाब जामुन के लिये मावा और पनीर को मसल मसल कर नरम करना है उसमें बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है, अच्छे गुलाब जामुन बनते हैं.
neeru
Nishaji main packet wale gulab jamun banati hun bt wo chasni me soft aur phat jate h kuch bataye plz?
निशा: नीरू जी, पैकेट के ऊपर तरीका तो लिखा ही होता है, लेकिन कभी कभी चीजें इतनी अच्छी नहीं बनती, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
sudha
mam namaskar..mam hmne gulab jamun bnaye kafi achche b bne bt pls reply ye chasni me dalne k bad pta ni q ft gye jbki chasni mediam grm b thi r pieces b tlne k 4 mint bad dale the pls pls pls jst reply ...
roshni
ap khana acha banti hai nisha mam apka tarika bhaut ashan hai mujhe ashani hoti hai apki recipe se thanqu nisha mam i love you
daman
Madam humne marketse milne wale powder se gulabjamun banane hai kya is main bhi maida dalna hoga plz give me ans..
निशा: दमन जी, इसमें सारा कुछ मिक्स रहता है, और पैकेट पर लिखा रहता है कि रसगुल्ले कैसे बनायें.

chef sunil
ye recipe galat h 01 KG MAWA ME 100 GRM. CHENA DALTA H AUR 200 GRM. MAIDA