Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

📅 14 अक्टूबर 2007 👁 24.1 लाख बार देखी गई 💬 603 कमेंट ★ 3.2 (41226)


गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.

गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा

Read - Gulab Jamun Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun

  • मावा (खोया) - 250 ग्राम  (1 1/4 कप)
  • पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3  टेबिल स्पून)
  • काजू -  1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
  • किशमिश - टेबल स्पून
  • चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
  • घी - गुलाब जामुन तलने के लिये

विधि - How to make Gulab Jamun

मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.

गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.

तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी  चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये.  सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).

3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें,  गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये.  तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.  थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद  चाशनी में डुबा दीजिये.  इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.

चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.

तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.

गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.

नोट:

  • 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
  • 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
  • 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.

Gulab Jamun Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (41226 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (603)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Varsha
Muje 1kg gulab jamun banane hair to shaakar paneer air maida ki quantity bata dijiye
rashmi shrivastava
mem apkie dwara batae gae gulab jamun ki recipe mene sikhe gulabjamun bahut ache bane... apka bahut sukria.... thanks a lot

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajni
Meda ki jagah bread use kar sakte hai...

निशा: रजनी जी, मेरी वेबसाइट पर ब्रेड से बने गुलाब जामुन की रेसिपी भी दी हुई हैं आप उसे देख सकती हैं.
[email protected]
I'm confectioner
Divya prakash singh
Palak panir ki resipy please muse send kariy.
shiv mehra
nisha ji gulab jamun banane k baad thanda karne k baad isme saphed papdi jam rahi h kese dur kare
निशा: शिव घी के गुलाब जामुन में घी ऊपर जम जाता है वह सफेद दिखाई देता है, गुलाव जामुन को हल्का गरम करके सर्व कीजिये, और चम्मच के सहारे से घी हटा लीजिये.
Prakash kumar
thank you for recipe of gulab jamun super recipe thank very much.
Poonam
Gulab jamun kitni der tak fry kare
निशा: पूनम जी, गुलाब जामुन को चारों ओर से अच्छे ब्राउन होने तक तलना होता है, एकबार के गुलाब जामुन तलने में 3-4 मिनिट लग जाते हैं.
Manjit

hello mam agar gulab jamun mein paneer na dalna chahe toh or kya daal skte hai jis se gulab jamun achhe bn jae


निशा: मंजीत जी, गुलाब जामुन में पनीर और मैदा ही मिलाया जाता है, सिर्फ मावा में मैदा मिलाकर भी गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
SEEMA DAVE

Good 


 

madhu nagrani

What if only that hard Khoya is available in this season then can I make the Gulab Jamun


निशा: मधु जी, इससे गुलाव जामुन बनाने जा सकते हैं, इसे सोफ्ट करने के लिये 1-2 छोटी चम्मच दूध मिलाया जा सकता है.
shreyasi

Hi Nisha Ji, I prepared gulab jamun n they were juz awesome.. everyone who taste it juz lick their finger... sirf apki wajh se muje itni tarif mili thnx once again.


निशा: श्रेयसी जी, ये आपकी मेहनत है, बहुत बहुत धन्यवाद.
suresh kumar

Mix pawdar ko testy banane ke liye kya kare ki gulab jamun testy bane


archana

Kya gulabjamun m refiend flour ki jagah chestnut flour use ker skte h for vrat 


निशा: अर्चना जी हां अवश्य कर सकते हैं और व्रत के लिये गुलाब जामुन बना सकते हैं.
sonu

hii


 

Virendra kumar

Bahut accha laga receipe banane ke niyam.


 

anubha

i am pleased that i am learning cooking from your site .it is very helpful to me.Heartly thanks.


निशा: अनुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yogita

Hello mam..


M apki site p dekh dekhkr gulabjamum bnati rhti hu.thank you so much itne pyar se sikhane k liye. Y meri fav mithai h. Mujhse gulabjamun hmesha bahut tasty bnte h pr is bar gulabjamun ki skin (bahri-prt) sakht h. chasni b andr tk bhr gai pr bahr se thodde kddk h.. Aap bta skte h ki kya glti hui hogi..


निशा, योगिता जी मिश्रण में मैदा अधिक होने से ये सख्त हो जाते हैं.
Neeraj Minhas

You teach recipes as a mother would.  Thanks.


निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjana

 


Mam thanks ki aapne hame itni hard recepi sikhayi really thanks mere gulab jamun ache bane taste b acha tha bt mam  vo gol nahi bane chapte bane q mam .. Jabki mam maine to gol hi banaye jab tale to shape change ho gayi

uma choudhary

Thank you so much for best gulab jamun its really very testy and freshy


 

priytna

it very cool recipe pls try this

eram

Mene ek video me dekha tha ki chashni me ilaychi powder rosewater and half lemon mix kar rai thi but apne nai mix kiya lemon mix krne se kya hota h plz ans me.....Thankyou

vishnu jatt

Gulab jamun bhut jayada tight h.usme casani andar nahi jati h.

Rashmi

Mam readymix k banaye hue gulab jamun kitne din acche rakh sakate hai


 

Priyanka shrivastava

Kya sugar free se chashni bnaa skte hain?

Anu

Hello Nisha Aunty


Aunty kya gulab jamun me mawa dalana jaarooi hai


Please reply me


Thankyou  so much


निशा: अनू जी हां गुलाब जामुन में मावा मुख्य सामग्री है.
MADHU
<p style="color: #333333; font-family: sans-serif, Arial, Verdana, 'Trebuchet MS'; font-size: 13px; line-height: 20.799999237060547px;">Mam maine apki recipe pdi or gulab jamun bnaye  achche to bne pr unpr ghee ki layer bn gyi thi.Ghee ki layer na bne uske liye koi sugession den.


<p style="color: #333333; font-family: sans-serif, Arial, Verdana, 'Trebuchet MS'; font-size: 13px; line-height: 20.799999237060547px;">Regards


निशा: मधु जी, गुलाब जामुम तल कर निकालने में थोड़ा घी उसके साथ आ जाता है. गुलाब जामुन को पहले टिशु पेपर पर रख लीजिये, घी पेपर में चला जायेगा और चाशनी में घी की लेयर नहीं आयेगी या गुलाब जामुन को फ्रिज में रखें और घी जमने पर उसे उतार दीजिये.
preeti

mere gulab jamun ander se soft nhi hote ......spongy nhi hote is karan mithas kam hoti hai iski wajah kya hai


निशा: प्रीती जी, मावा, पनीर और मैदा का मिश्रण एकदम चिकना होने तक गूंथें, मैदा सही मात्रा में डालें, और चाशनी की कनसिसटेन्सी सही हो, गुलाब जामुन बहुत अच्छे बनेंगे.
Dhirendra Kumar

Aaloo ka gulab jaamun kaise banaya jata hai ? 


निशा: धीरेन्द्र जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.