Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी बिना पनीर के गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं, लेकिन पनीर डालने से गुलाब जामुन अधिक सोफ्ट बनते हैं.
निशा: ज्योति जी, गुलाब जामुम के मावा में अगर मैदा अधिक हो तो गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
kya milk powder k alwa ham kuch aur bhi use kr skte h. it is compulsary to take koya aur milk powder
निशा: मोनिका जी, ये गुलाब जामुन मावा और पनीर से बने हैं, मिल्क पाउडर से अच्छे गुलाब जामुन बनते हैं, सर्च बटन पर मिल्क पाउडर गुलाब जामुन लिखकर रेसिपी सर्च कर सक्ते हैं. बाजार में अलग अलग तरह के मिक्स पाउडर भी मिलते हैं, उनसे भी गुलाब जामुन बनते हैं.
निशा: जितेन्द्र जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त हो जाते हैं.
for giving me such a good suggestion. I will try to make it
maine gulab jamun banae par wo anadar se kache reh gae jaise hi chashni mai dale sare toot gae....pls ab ye batae k unka kya ho sakta hai....koi aur recipe ban sakti hai to
निशा: निकेता जी, गुलाब जामुन से अतिरिक्त चाशनी छान कर निकाल दीजिये, थोड़े से ड्राई फ्रूट काटकर डाल कर मिला दीजिये, और डिनर या लन्च के बाद स्वीट के रूप में छोटी प्याली में थोड़ा थोड़ा डालकर, सर्व कीजिये.
Khoya bhi ghar per banaya but bahut maida milaya per nahi ban rage me kya karu.please suggest
फिर भी अगर आप कही से मावा ले आये है तो सबसे पहले उसको किचनी (जिस पर हम भुट्टे किचते हे) पर कीच ले ! इसके बाद मावे में मैदा मिलावे इससे वो जल्दी गुथ कर नरम हो जायेगा....और हां इसके अलावा मुझे नही लगता की पनीर या और भी फालतू चीज़ (किसी प्रकार की खुशबूदार चीज़ भी) मिलाना चाहिए ! अगर गाय के दूध का मावा और घी है तो गुलाबजामुन बिना किसी काजू, पनीर के मुलायम, नरम और बिना फटने वाले बनेगे ! और कही ज्यादा स्वादिस्ट बनेगे ! अगर मैंने कुछ ज्यादा कह दिया हो तो मुझे क्षमा कर दीजिये......!
Or bolti bhi aap jaise tho.nice recipe aunty ji thnx
निशा: उतकर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजुम जी, मठरी के आटे में मोयन के रूप में घी या तेल अधिक डाल देने से एसा हो सकता है, और प्लीज आप अपना सवाल उसी रेसिपी पर लिखें जिसके बारे में आप जानना चाहती हैं, मुझे रिप्लाइ करने में आसानी होती है.
bt im just want know u. can u tell how preapre ras malai??? im waiting ur responce.....
निशा: अनु जी, आपके ये इतने अच्छे कमेन्ट मुझे काम करने के लिये बहुत उत्साहित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुनीष जी, मावा से गुलाब जामुन बनाये गये हैं, आप पनीर डालना नहीं चाहते तो नहीं डाले, लेकिन पनीर डालने से गुलाब जामुन नर्म बनते हैं.
निशा: निधि जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: पारुल जी, मुझे कुछ नहीं समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या पूछ रही हैं?
निशा: संगीता जी, चाशनी को थोड़ा ज्यादा पका लिया जाय तो वह जम जाती है.
maine aaaj tak 3 bar try kiya 3no baaaar same hua
sabo se maine kah rakha tha is baar perfect bangea meri to naak kat gyee
निशा: प्रियंका जी, रसगुल्ले हार्ड बनेंगे तो चाशनी उनके अन्दर तक नहीं जायेगी, और रसगुल्ले हार्ड बनने का कारण है उसमें मैदा का अधिक होना या फिर चाशनी गाढ़ी होने पर वह रसगुल्ले के अन्दर नहीं जायेगी,