Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मंगला जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, गिट्स पाउडर से रसगुल्ले बनाने के लिये पैक पर इन्सट्रक्सन्स दिये होते है उसे देखकर रसगुल्ले बनाइये, अच्छे रसगुल्ले बनेंगे, रसगुल्ले का डोह सोफ्ट तो होना ही चाहिये, मैंने इसे अभी नहीं बनाया है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: प्रियंका जी, चाशनी गाढ़ी होने पर एसा हो सकता है.
कया करे
निशा: राजेश जी, गुलाब जामुन को चाशनी में ही रहने दीजिये और फ्रीजर में रख दीजिये तो अधिक दिन तक चलेंगे.
निशा: रिया लगभग 800 ग्राम गुलाब जामुन बनने चाहिये.
निशा: अर्पिता जी, अवश्य उतना ही अरारोट यूज कर सकते है, जितना कि मैदा यूज करते हैं.
निशा: भावना, चाशनी गाढ़ी होने पर वह गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं जा पाती है.
nishaji
निशा: स्वीटी, आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, गुलाब जामुन सख्त हैं या चाशनी गाड़ी है तब चाशनी रसगुल्ले में नहीं जा पाती.
निशा: सरिता जी, इसमें 20-22 गुलाब जामुन बन जायेंगी.
निशा; दविन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj Maine gulab jamun banay but Woh uper se to sahi lag rhe h lekin ander se kachche kachche h kya karun mam
निशा: अमित, गुलाब जामुन में अन्दर चाशनी न जायें तो एसा लगता लगता है, और गुलाब जामुन के अन्दर चाशनी न जाने के कारण है चाशनी का गाढ़ा होना, या फिर गुलाब जामुन तेज आग पर तले गये हैं या फिर मावा में मैदा अधिका डालने से एसा हो सकता है.
Meri shadi ko 4 saal hone wale hai 6 march ko, aur in 4 saalo me maine kal raat pehli baar sweet dish banai hai. GULAB JAMUN jo ki maine aapse seekha aur aapki wajah se meri bohat tarif hui. Thanx alot mam n plz aur bohat saari nai nai dishes hume banana sikhaye .
Thank u mam.
निशा: अम्रिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी कोशिश हमेशा कुछ नया बनाने की ही रहेगी.
निशा: सेजल, गुलाब जामुन के लिये मावा अलग आता है जो बहुत ही सोफ्ट होता है, अगली बार गुलाब जामुन के लिये सोफ्ट मावा लीजिये, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे. गुलाब जामुन सख्त हो या चाशनी गाड़ी हो तब वह गुलाव जामुन के अन्दर नहीं जाती.
निशा: निशा, कभी कभी एसा होता है, ये मावा की क्वालिटी की वजह से होता है, मावा में थोड़ी मैदा और मिलाई जा सकती है, और हल्के गरम तेल में गुलाब जामुन डालकर तलें, अच्छे गुलाब जामुन बन जायेंगे, धन्यवाद.
निशा: सुनन्दा जी, मावा में यदि मैदा थोड़ा अधिक हो जाये तो गुलाब जामुन सख्त बनते हैं. मावा में मैदा मिलाते समय पहले कम डाले और अच्छी तरह मिक्स करके 1 गोला बनाकर तल लें अगर वह अच्छी तरह तल कर तैयार हो रहा है, फट नहीं रहा है तो आप उससे गुलाब जामुन बना लीजिये, और गुलाब जामुन तलते समय फट रहे हैं तो थोड़ा मैदा और डालकर मिलायें और चैक करके गुलाब जामुन बनायें.
निशा: सविता जी, मैदा ज्यादा अच्छी रहती है.
निशा; रेनू जी, मावा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कंचन, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.