Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुमालिया, मावा, पनीर और मैदा एक साथ मिक्स करके मल मल कर चिकना होने तक गूथ कर तैयार करने हैं.
milk powder se gulab jamun banana bataiye. please
kyun?
निशा: सुनीता, गुलाब जामुन के मावा में मैदा अधिक हो तो रसगुल्ले हार्ड बनते हैं.
निशा: कृ्ष्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, 1 टेबल स्पुन पानी डालकर गरम कर लीजिये, चाशनी सही हो जायेगी.
निशा: मनीषा जी, हां सख्त मावा में दूध मिलाया जा सकता है.
Thank u so much for this valuable recipe. Nisha Ji aaj tak jab bhi maine khoye ke gulabjamun banane ke baare me socha to lagta tha ki shayad mujhe hamesha seema powder wale packet se hi kaam chalana padega. Par aap great ho mam aapki ye recipe to kamal ki hai, aur maine aapke according jab gulabjamun banaye to mujhe khud hi vishwas nahi ho raha tha ki ye maine banaye hain. Thanks You are GREAT. Take care of yourself
maine gulab jaman banane ke lie mava ,pneer mada ashi tara se mila liya tha aur mal kar narm bhi kar liya aur gole vi ashe bana liye lekin jab maine ishe garm ghee mein dala to unki part utrne lagi aur bo khurne lage tab maine mada vi aur dal dia lekin fir bhi bhi problem ati rhi please tell me reason
Life mai pahle baar gulab jamun maine banaye our wah success be rahe thanks god bless u.....good recipe
maine gulab jamun ki recipe padi ye mava kya hota h mam plz reply me mam ......
निशा: प्रैटी, मावा को खोया भी कहा जाता है, ये दूध को गाड़ा करके बनाया जाता है, मावा बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर मावा कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Mujhe ye btaiye ki Gulab jamun ko mulayam or naram banane ke liye kya kare ?
निशा: मेघा, गुलाब जामुन दिये गये तरीके से बनाइये, मावा को नरम होने तक मलिये, अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
please share as soon as possible..
your Recipes are explained very well....very great job in local language thanks mam
निशा: वेबसाइट पर छैना रसगुल्ला उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर छैना रसगुल्ला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गुलाब जामुन जो धींमी आग पर तलिये, गुलाब जामुन अन्दर से भी पकेंगे.
thanx for recipes
निशा: भाग्यवन्त, चाशनी बनाने का तरीका रैसिपी में पूरा दिया गया है, प्लीज उसे पढ़कर बनाइये, आप सही चाशनी बना लेंगे.
निशा: गुलाब जामुन मावा से ही बनते हैं, पहले मिल्क से मावा बना लीजिये और अब आप मावा से गुलाब जामुन बना सकते हैं.
निशा: दीपक, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये See our recipe in English पर क्लिक किजिये, सारी रैसिपी इंगलिश में देखी जा सकती हैं.
निशा: वंदना, गुलाव जामुन में सुजी का यूज तो हमने किया ही नहीं है.
shaandaar banenge...
ditto nisha aunty ko follow kro....
निशा: चंचल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची, साफ्ट गुलाब जामुन अच्छे लगते हैं.
निशा: प्रेरना, मावा में मैदा अधिक हो तो गुलाब जामुन सख्त हो जाते हैं, चाशनी गाढ़ी हो तो वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती. प्लीज वीडियो देखें, कोशिश कीजिये, कुछ भी एसा नहीं है जो किया नहीं जा सकता.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.