Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, गुलाब जामुन को चाशनी में डुबा कर फ्रिज में रखकर 15- 20 दिन तक यूज कर सकते हैं. इसके लिये किसी प्रजरवेटिब का यूज नहीं किया जाता.
निशा: आनन्द जी, हमने 250 ग्राम मावा लिया है, उसके हिसाब से सारी चीजें ली है. 500 ग्राम मावा से गुलाब जामुन के लिये सारी चीजें दुगनी लेनी होंगी.
निशा: गीत जी, चाशनी अगर सही कनसिसटेन्सी की बनी हो, और गुलाब जामुन भी सही बने हों तो वह गुलाब जामुन के अन्दर अवश्य जाती है.
Please reply
निशा: धर्मेन्द्र जी, इसकी आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूजा जी, चाशनी को गरम कर लीजिए यह सही हो जाएगी.
निशा: सिम्मी जी, इन्हें चाशनी में उबालना नहीं है़
Main apki recipes ki bohut back fan hoon, sabse achhi baat Jo mujhe lagti hai vo hai ki zyadatar recipes bohut hi asaan tarike SE banti hain par bohut hi tasty hoti hain☺. Nisha ji , mujhe ye Janna hai ki kabhi kabh chashni wali mithai jaise gulab jamun ya rasgulle mein chashni mithai ke andar Puri tara nahi pohunchti, iske liye kya kar sakte hain.
निशा: आप रसगुल्लों या गुलाब जामुन को थोडा़ अधिक समय के लिए चाशनी में ही रहने दीजिए.
निशा: पूजा जी, मावा में मैदा मिलाकर गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं, लेकिन पनीर मिलने से गुलाब जामुन ज्यादा सोफ्ट बनते हैं.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, अच्छे से तलें ये अंदर से कच्चे नहीं रहेंगे.
निशा: विनीता जी, मैदा की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है, गुलाब जामुन रेसिपी के बारीकियां जानने के लिये आप काला जामुन के लिये मेरा वीडियो देखें, आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनायेंगे.
Ye btaye mave ko Brown color me bhunna h ya phr yu hi bnana h?
निशा: नेहा जी, गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा को भूना नहीं जाता है, मसल मसल कर सोफ्ट करके गुलाब जामुन बनाये जाते हैं.
निशा: पूनम जी, गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा आवश्यक है.
निशा जी, टीना जी, फ्रिज की ठंडक से उस पर घी जम जाता है.
निशा: सलीम जी, रैसिपी को ध्यान से पढ़े आप अच्छे गुलाब जामुन बना सकेंगे.
निशा: पूजा जी, आप ठीक समझी हैं.
निशा: सीमा जी, 250 ग्राम मावा और 100 ग्राम पनीर से 20-25 गुलाब जामुन बन जाते हैं, 1 सदस्य के लिये 2 के हिसाब से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं. अगर 50 सदस्यों के लिये बना रहे हैं तब 80 से 100 गुलाब जामुन बनायें, 1 किग्रा मावा और 400 ग्राम पनीर से इतने गुलाब जामुन बन जायेंगे.
निशा: अनुपमा जी, चाशनी गाड़ी होने से चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं जा पाती, इसलिये वे अन्दर से मीठे नहीं होते.
निशा: मोनिका जी, गुलाब जामुन थोडा़ ज्यादा ब्राउन तलें तो यह काला होगा.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, यह गुलाब जामुन की ही रैसिपी है.
निशा: बिर्जेश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Mane Cooking karna apki side se bahut kuch sikha. Lakin Kushee tab huye jab Makke ki Roti Bana Paya.
Bus Gulab Jamun aur Banana Sikhna Hai.
with Regard-Raj K Baghel
निशा: राजकुमार जी, आप इतनी मेहनत और लगन से खाना बनाएंगे तो आपको जरूर सफलता मिलेगी. धन्यवाद.