Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
Read - Gulab Jamun Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
कमेंट (603)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना़क्षी जी, माफ कीजिएगा, हमने इस प्रकार के गुलाब जामुन बनाकर नही देखे हैं. हम जल्दी ही यह रैसिपी बनाने की कोशिश करेंगे.
Thank you Ji
निशा: सुनील जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, गुलाब जामुन मध्यम गरम चाशनी में डालिए.
gulab jamun bahut swadisht bane bs soft itne ho gye ki hath se ni spoon se khane pade.....hahahaaaa
निशा: प्राची जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
mam market me jo gulab jamun mix packet aata h vo kese banate h ,or kese hote h sawad me plzzzzz
निशा: मंजू जी, बाजार में उपलब्ध इन पैकेट्स पर बनाने की विधि भी दी हुई होती है, उसे पढ़कर बना सकते हैं और मैं इसे बनाने की कोशिश जल्दी ही करती हूँ.
निशा: प्राची जी, खोया को फ्रिज से आधा घंटे पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, वह नार्मल तापमान पर आ जाय और अब आप उससे गुलाब जामुन बना सकती है.
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, प्राची जी.
kya ap mujhe bata sakti hai kya gulab jamun banane k liye 1kg mava me exactly kitna maida dalna chahiye
निशा: काजल जी, 1 किग्रा. मावा में 50-100 ग्राम मैदा डाला जा सकता है, ये मावा की क्वालिटी पर डिपेन्ड करता है.
essa kyu hua....?????
निशा: दीपिका जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त हो जाते है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, चाशनी गाड़ी होने की वजह से वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, आप इसमें मैदा का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, हमने सागर ब्रान्ड का स्किम्ड मिल्क पाउडर यूज किया है.
बिना मावा, बिना पनीर और सिर्फ मैदे से गुलाब जामुन कैसे बनाने है? मतलब उसका माप कितना रखना है और रेसिपी में कहा कहा बदलाव करना है? कृपया मार्गदर्शन करें... फेवरिट रेसिपी के शुक्रिया. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए...
शुक्रिया.
निशा: विशाल जी, आपको भी रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनायें. गुलाब जामुन बनाने के लिये ये मावा और पनीर आवश्यक हैं.
निशा: वर्षा जी, प्लीज ये कमेन्ट ब्रेड के गुलाब जामुन रेसिपी पर ही करें तो ज्यादा अच्छा है, ब्रेड का ढोह जो तैयार किया है वह एकदम चिकना न हो या घी ठंडा हो प्रोपर गरम न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: जोया जी, मावा, पनीर और मैदा को मिलाकर गुंथना है.
निशा: राहुल जी, अगर आप इसे नहीं डालना चाहते तो इसे न डालें.
निशा: विशाल जी, आप रैसिपी को अच्छे से पढ़ें और इसका विडियो भी देख सकते हैं आप अच्छे गुलाब जामुन बनाएंगे.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिनिता जी, गुलाब जामुन यदि सही बने है, और चाशनी सही कनसिसटेन्सी की है तब गुलाब जामुन अन्दर से मुलायम होते हैं, और अगर चाशनी थोड़ी गाढ़ी है तो चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर तक नही पहुंच पाती, और गुलाब जामुन अन्दर से सख्त निकलते है, या मिश्रण में मैदा अधिक होने से भी गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं.
निशा: दीपा जी, धन्यवाद.
निशा: अलीशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, गुलाब जामुन बनाने के लिये, पहले तैयार डोह से एक गुलाब जामुन बनाकर तल कर देखें, वह फट रहा है तब डोह में मैदा मिलायें और तलें, गुलाब जामुन अवश्य अच्छा तल कर तैयार होगा, यही सोल्यूशन है, प्लीज ट्राई अगेन.
निशा: सूर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.