आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hello
Nisha ji
Maine aam ka achar 5 days pahle dala hai per achar me Nanak jyada ho gya hai
Kum krme ke liye koi tip dijiyedijiye
I nead your help
निशा: ममता जी, अचार में थोड़ी सोंफ और मेथी पीस कर, और सरसों का तेल और मिला दीजिये, नमक एडजेस्ट हो जायेगा.
Galti se aam k aachar me tilli ka oil dal gya h Kya kiya jaye
nisha ji achar bnane ke liye aam ko namak lga kr bhi rakhte h or usme pani ho jata h to us namak ke pani ka kya krna h. Plz mujhe jldi reply de
निशा: अनुराधा जी, अचार में जो आम का जूस निकलता है, उसे मसाले के साथ ही मिक्स कर सकते हैं.
maine ek saptah pehle aam ka achaar banaya hai. usme fafundi nahi lagi hai, kintu usme sirke jaisi tej khusbu aa rahi hai kya mera ye achar khrab ho raha hai. ye kaise thik ho gaa.
निशा: सुरेश जी, अचार को धूप में रख दीजिये और ज्यादा दिन रखने के लिये अचार को तेल में डुबाकर रखना होता है, या आप थोड़ा सिरका मिला दीजिये, अचार खराब नहीं होगा.
Thanks nisha ji
Hello nisha ji,
Mera aam ka achar ka aam aur masala dono hi chij 3-4 mahine bad kali pd jati hai. Aisa na ho iske liye kya krna chahiye...
Thanks
Shweta
निशा: श्वेता जी, ताजा अचार और इतना रखने के बाद थोड़ा तो अचार का कलर बदल जाता है, आम के टुकड़े और मसाले तेल में डूबे रहें, अचार को नमी वाली जगह न रखें, हर 2 महिने के बाद अचार को धूप में 3-4 घंटे के लिये रख दें, अचार के कन्टेनर का ढक्कन हमेशा अच्छी तरह लगायें, अचार निकालने के लिये सूखी चम्मच का यूज करें, अचार बहुत दिनों तक अच्छा रहेगा.
Madam namaste!
Hamare yahan achar dala gaya lekin wo swadisht nahi hai. Kya hum usme alag se aur masale mila sakte hain?
निशा: उमेश जी हां अवश्य मिला सकते हैं.
Mem Humare Yahan Achar dali gai
Par 6 ya 7 din aur fafund chad gai upar upar Kaaran kya hain aur kaise ab use shi kare please bataiye
Uska swad b shi ho jaaye
Please jaldi bataiye
निशा: महेश जी, अचार में नमी जाने से वह खराब हो जाते हैं, अगर अचार ऊपर से खराब है तो उसे हटा दीजिये और बचे हुये अचार को धूप में 2 रख दिजिये, अचार को तेल में डुबाकर रखने से अचार लम्बे समय तक चलते हैं.
very delicious pickle will be made if anyone makes pickle withth this recipe it helped me a lot..
....
mane aapke tarah he aacher banaya par Vo karuva Ho Gaya kasse usko sahe karu juld batana I wait.....!!!!!
Nisha ji maine apki batai hui vidi s aam ka acchr banya h achr bane k kitne din bad usme oil dalna h
K ache aam mai halka fangs aane par uas kar sake hai ya nahi
very much made a recipi
Pl.mail to detail mango recipe in hindi
and once again thanks you mam
and love you so much
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी अचार को धूप में रखने से अच्छे हो जाते हैं.
निशा: अनु, आम के 1 किग्रा. अचार में 1/2 कप सिरका डाला जा सकता है.