आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनु जी, अचार में काली सरसों भी डाली जा सकती है.
निशा: सावित्री जी, मसाला ज्यादा भुनने से उसका स्वाद ज्यादा भुना हुआ ही आयेगा, आम का स्वाद तो अच्छा ही लगेगा.
निशा: मोनालिसा, बिना नमी जायें अचार खराब नहीं होते, आम एकदम सूखे हों, आम को कात कर भी धूप में 3-4 घंटे रख सकते हैं, अगली बार आप अचार में बनाते समय थोड़ा सा सिरका डाल दीजिये, अचार जल्दी खराब नहीं होंगे. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, तेल में डूबा अचार खराब नहीं होता है, आप अचार को 2-3 दिन धूप में रख दीजिये वह और अच्छा रहेगा.
sarson pili ho ya kali ? pls tell me soon.
निशा: मंजू जी, तेल को बिना गरम किये भी अचार में डाला जाता है, और कोई भी जो आप चाहें सरसो ले लीजिये.
निशा: किशन जी, मैं सारे अचार के वीडियो में हमेशा ही बताती हूँ. इस अचार के नीचे भी सुझाव दिये हैं, और अचार को बहुत लम्बे समय तक रखने के लिये अचार को तेल में डुबा कर रखें, अचार में इतना तेल डालें कि अचार तेल में डूबा रहे, अचार बहुत समय तक चलते हैं.
निशा: जया जी, अब तो अचार बिलकुल खराब नहीं होना चाहिये, और जब भी अचार खाने के लिये निकालें सूखे चम्मच से निकालें और हाथ धोकर कर पोंछ कर सूखे हाथ भी होने चाहिये, अचार जल्दी से खराब नहीं होते.
निशा: ज्योति जी, अचार में देगी लाल मिर्च डालिये अचार का अच्छा रंग आयेगा.
निशा: किरन आम के अचार में हींग का बहुत अच्छा स्वाद आता है.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mane Kairi ko dhoya aur baad me poori raat dry kiya.Phir spices add kiye.aur 3 days ke liye sunlight me rakha.after that i found fafoond lag gai.mane bahut excited hokar Ist time banaya tha.
Aap mujhe batai ki kate aam ko kitene hrs pani me rakha jata hai aur kitene hrs sukhaya jata hai.
kya old spices i can use after sunlight now totally dry.
Pl guide.
निशा: विकल्प, आम को अच्छी तरह धोना है, और उसे अच्छी तरह सुखना भी चाहिये, काट कर मसाला मिला कर धूप में रखा, उसे सूखे चमचे से रोजाना ऊपर नीचे करना था, क्यों कि सारे तेल मसाले अचार में नीचे जाकर बैठ जाते हैं, अचार में किसी भी तरह की नमी जाती हैं तब अचार खराब हो जाते हैं.
nisha ji pls bataye ki aachar ka kadva taste khatam kaise kare..... pls help nisha ji.....
निशा: प्रग्या जी, अचार में थोड़ा सा सिरका मिला दीजिये, नमक कम हो नमक भी मिला दीजिये, मेथी दाने से स्वाद कड़वा नहीं होगा बाद में अच्छा स्वाद हो जायेगा.
निशा: भावना, आम खराब नहीं है, वह सूखे नमक के डोट हो सकते हैं.
निशा: राजेश जी, अचार को तेल में डुबाकर रखने से अचार खराब नहीं होते.
निशा: शरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, आम के अचार में सिरका डालने की आवश्यकता नहीं है, इसमें आप कुछ दिन बाद इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
mam plzz
निशा: संतोष जी हां इस तरह भी अचार बनाया जा सकता है.
निशा: आशिश, आम और नीबू खट्टे होते हैं, खट्टे चीजों में नमक ज्यादा ही डाला जाता है, तब ही इनका स्वाद अच्छा आता है, इनके अचार में नमक इसीलिये ज्यादा डाला जाता है.
kya aam ka achar kacche bina ghutli(seed) vale aam se banaya ja sakta hai?
निशा: सुनीता जी हां अवश्य बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर अमिया का सलोना अचार देख सकती हैं, वह बिना बीज वाले आम से ही बना है.