आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उर्मी, पुराने तेल मसाले नये अचार में नहीं डाले जा सकते.
I have a 7 kg. kachcha aam mango.The mangoes doest have solid seeds (guthali}.आमों मई गुठली सही से नहीं बनी है ||i need suggestion recepies or pickle for the above mangoes.
निशा: सावित्री, आम छोटे हैं तो साबुत कच्चे आम से सलोना अचार बनाया जा सकता है, अगर आम बड़े हों तो पल्प को छोटा छोटा काटकर आम का सादा अचार या आम का सूखा अचार बनाया जा सकता है, और भी कई तरह के आम के अचार बनाये जा सकते हैं.
निशा: उर्मी, चना या दाल डालकर भी अचार बनाया जाता है, अचार तेल में डूबा रहता है, वह खराब नहीं होता, धन्यवाद.
निशा: उर्मी, आम के की तरह के अचार बनाये जाते हैं, वेवसाइट पर उपलब्ध है, अभी हम सभी के वीडियो भी बनायेंगे, धन्यवाद.
निशा: उर्मी, अचार के बन जाने यानी वह गल जाय तेल उसके बाद ही डालते है, तेल में अचार नहीं गलेगा, आप तेल हटा दीजिये और अचार को बिना तेल के ही रखिये, रोजाना या 2 दिन में एक बार अचार को सूख चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिये, जब आम नरम हो जाय तब तेल डालिये.
kya aam ke aachar me koi 2nd class ka presevative nahi dala jata hai.
निशा: ग्यान जी, आम के अचार को तेल में डुबाकर रखा जाता है, अचार स्वादिष्ट भी रहता है और प्रिजर्व भी रहता है, आप चाहें तो किसी भी अचार में एसीटिक एसिड डालकर उसे प्रिजर्व कर सकते हैं.
Kiya aam ke achhar main kele daal sakte hai. agar nahi to kio nahi aga haan to neemboo kese dale...
maine personally ye try kiya tha bahut acchhha bana tha please aap bhi aaj hi try karen
thanks
Supriya
mujhe ye samajh aa gaya ki achar kadai mein banane ke baad, use container mein dalna hai.I am confused uske baad usme oil dalna hai phir dhoop mein rakhna hai ya dhoop mein rakhne ke baad jab tukde gal jaye tab oil dalna hai. Please bataye.
thanks,
Nupur
निशा: नूपुर, पहले बिना तेल डाले धूप में रखिये, अचार के टुकड़े जब हल्के गल जाय तब उसमें तेल डाल कर, अचार को डुबा दीजिये.
maine 2kg mangoes k sath 100g per ingredient k hisab se masala banaya hai, par wo muje kam lag raha hai. to main aur masala dal du ya kuch dino k bad wo thik ho jaega?
masala sare aam par thik se nahi lag pa raha hai.thoda kam hai.
निशा: नेहा, नमक 200 ग्राम करना है, दूसरे मसाले 100 ग्राम पर्याप्त हैं,इतने मसाले में अचार ठीक दिखना चाहिये. अगर आप को मसाले कम लग रहे हैं, तो थोड़े और मसाले डाल सकती हैं.
निशा; इरफाना, आम के अचार को गलाने के लिये, स्टील की कढ़ाई में डालकर चमचे से चलाते हुये गरम कर लीजिये चैक करके कि अचार नरम हो रहा है, जैसे ही अचार थोड़ा नरम हो जाय आग बन्द कर दीजिये, अचार को ढककर रख दीजिये, ठंडा होने पर अचार में तेल डालकर रख दीजिये. तेल में पड़ा रहने पर अचार खट्टा कम हो जाता है.
निशा: सुजाता, पानी को तेल मसाले के साथ मिला लिया जाता है, आप रैसिपी को पढ़िये उसमें हमने आम से निकले खट्टे पानी के लिये लिखा भी है.
निशा: सारिका, आम के अचार में हमने एसा कुछ भी तो नहीं डाला जो कड़वा स्वाद दे.
kalongi and chirongi kya same hai.
निशा: देवदत्त, कलौंजी मसाला है और चिरोंजी सूखे मेवा हैं.
निशा: फैरी, आप कटे हुये आम पानी में मत डालिये, धो कर निकाल लीजिये.
निशा: चांदनी, वेवसाइट पर दिये हुये आम के अचार में से आप को जो अचार पसन्द हो बना लीजिये, आम के अचार में तेल को गरम करके डाला जाय तो उसकी स्मैल अच्छी लगती है, अचार को तेल में डुबा कर रखने से उसको 1 साल से भी अधिक रख कर खा सकते हैं.