आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चीना जी, अब ये आम अचार के लिये अच्छा नहीं है, इससे चटनी या पना बनाया जा सकता है.
निशा: पुष्पेन्द्र जी, चम्मच से फफूंद वाला भाग अच्छी तरह हटा दीजिये, अचार को एक दिन के लिये धूप में रख लीजिये और यूज कीजिये.
निशा: विहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. हरियोम, सरसों का तेल गरम करके,अचार में डाल कर मिला दीजिये, अचार की खटास थोड़ी कम हो जाती है.
निशा: सोनल, आपने आम का अचार बनाया है, अगर आपने रैसिपी में दी हुई सामग्री ली हैं तो अचार कड़वे नहीं होने चाहिये, आम के सादा अचार में नमक कम हो अचार का स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता, या उसमें बहुत अधिक नमक डाले तो नमक का स्वाद अधिक आयेगा. मीठा अचार बनाते समय चीनी को जलने तक पका लेंगी तो अचार कड़वा हो सकता है.
निशा: सोनल तेल वाला अचार है, तो थोड़ा सा तेल ले लीजिये और नमक के अलावा थोड़े थोड़े सारे मसाले ले लीजिये, तेल गरम करके, मसाले मिक्स करके डाल दीजिये, थोड़े ही दिन में नमक सही हो जायेगा.
निशा: आम को पंखे के नीचे सुखा लीजिये, उसे हल्का सा पानी सूखने तक ही तो सुखाना होता है, और मसाले मिलाकर अचार बनाकर रख दीजिये नहीं खराब होगा.
निशा: रेखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिथुन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, अचार का कन्टेनर को अच्छी तरह धूप में सुखाकर तैयार न किया गया हो, या अचार में किसी तरीके से कोई भी नमी चली जाय तब अचार खराब और काले पढ़ जाते है.
निशा: कुशी, विनेगर फलो को फरमेन्ट करके बनाया गया लिक्विड है, जिसे अचार को प्रजर्व करने और खाने को टेस्ट देने के काम लिया जाता है.
निशा: मैं कोशिश करूंगी
निशा: खुशी, आप इसमें थोड़ी चीनी की पतली चाशनी बना कर मिला दीजिये.
निशा: जैसमीन, जी हां डाला जा सकता है, लेकिन सरसों का तेल ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: रितु, परेशान न होइये, थोड़े दिन बाद स्वाद अच्छा हो जायेगा.
Kya sirka dalne se Aamm ka achar kharab nahin hoga ?
निशा: लोकेश, सिरका डालने से अचार की लाइफ बढ़ जाती है.
निशा: आम का अचार अगर तेल में डुबा कर रख रहे हैं तब उसमें सिरका मिलाने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: वेशु, वह गलती से हो गया था, हमने ठीक कर दिया है, धन्यवाद.
निशा: अनुश्री, एक किग्रा. आम के अचार में अचार बनाने के बाद, एक चौथाई कप सिरका डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.
निशा: अनुश्री, अचार में सिरका या एसीटिक एसिड मिलाइये बाजार के अचार का स्वाद मिल जायेगा.
Nisha ji Aam ke Aachar me baad me jo oil dalna hai wo sarso ka oil hi dalna hai ? Ya dusra koi bhi oil ?
निशा: नीरू, अचार के लिये सरसों का तेल ही लीजिये.