आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भागवत जी, रेसिपी में हमने 1 किग्रा. आम से अचार बनाया है, आप 10 किग्रा. आम से अचार बना रहें है, सारे मसाले को 10 गुना करके ले लीजिये.
निशा: अचार बनाते समय जो भी बर्तन उपयोग करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी जाने से अचार खराब हो जाता है. आप इसे धूप में रख सकती हैं, धूप में रखने से अचार की लाइफ बड़ जाती है.
निशा: अर्जुन जी,तेल 200 ग्राम ( 1 कप) ले लीजिए और सरसों का तेल थोड़ा तीखा होता है, आप तीखापन पसन्द न करते हों तो तेल को गरम करके, अचार में डालें और उसका तीखापन अच्छा लगता है तब तेल को एसे ही अचार में डालसकते हैं.
निशा: हर्षू जी, वेबसाइट पर अनेक तरह के आम के अचार है, बिना पकायें भी आम का अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज आप उसे देख लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेन्द्र जी, अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये. जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, या अचार इतना तेल डाल कर रखें कि अचार तेल में डुबा रहे, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
mene achar bnya hai but use pani mai bhegoya nhi kya is se koi effect padega achaar pay.
निशा: अना जी, कोई बात नहीं अचार अच्छा बनेगा.
निशा: दिव्या जी, अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये. आम के टुकड़े नरम हो जाते हैं.
निशा: अब्दुल जी, रेसिपी में 1 किग्रा. आम का अचार बनाया गया है, 3 किग्रा. आम का अचार बनाने के लिये आप सारी चीजें तिगुनी ले सकते हैं.
निशा: ज्योत्सना जी, चिन्ता न करें अचार अच्छा बनेगा.
निशा: मनस जी, आप राई डाल सकते हैं, राई को दरदरा पीस कर डालें.
Aur phapunad se kaise bacheyi
निशा: इमरान जी, रैसिपी में दी हुई सामग्री डालें और अचार में किसी भी प्रकार की नमी न आने दीजिए और साफ सफाई का ध्यान रखें, और अधिक लम्बे समय तक अचार चलने के लिए अचार को तेल में डुबा कर रखें.
निशा: शोभा जी, अवश्य रख सकते हैं.
निशा: कच्चे आम को काट कर मसालों में मिक्स करके अचार बनाएं.
iska koi tod batayiye
taki aam me fug na aave
abhi aam ka achar dalne ka session hai jald answer bhejiye
निशा: ज्यदीप जी, आम में किसी भी प्रकार की नमी जाने से या उस पर कोई गंदगी आ गई हो तो ऎसा होता है, आप इसे धूप में सुखायें या पंखे की हवा में सुखाएं आम खराब नहीं होंगे.
निशा: राधे जी, रैसिपी में दी हुई सामग्री का उपयोग कीजिए और अचार बनाईये.
निशा: सविता जी, मसाले भूनने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: गुड़िय जी, अचार इतनी जल्दी खराब नहीं होता है और अचार तेल में डूबा हो तो बिलकुल खराब नहीं होता है, आप इसे धूप में रख दीजिये अचार की सेल्फ लाइफ और टेस्ट दोनों बढ़ जाते हैं.
निशा: इरशाद जी, ग्रेटेड आम के अचार में चना दाल अचार बनाते समय मिलाई जाती है, दाल आम के खट्टे जूस में फूल जाती है, और अचार के मसाले के साथ खट्टी और स्वादिष्ट हो जाती है.
निशा: सोनू जी, अचार में सादा नमक ही डाला जाता है, लेकिन आप आधा काला और आधा सादा नमक यूज कर लीजिये अच्छा रहेगा.
निशा: पूजा जी, आपने आम का अचार बनाया है, अगर आपने रैसिपी में दी हुई सामग्री ली हैं तो अचार कड़वे नहीं होने चाहिये, आम के सादा अचार में नमक कम हो अचार का स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता, या उसमें बहुत अधिक नमक डाले तो नमक का स्वाद अधिक आयेगा. मीठा अचार बनाते समय चीनी को जलने तक पका लेंगी तो अचार कड़वा हो सकता है.
निशा: सबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha g
Hi
Main out of country hu
Edr main sarso ka tail muskal se milta hai kea main achar main refind dal sakta hu
निशा: लखवीर जी, अचार में तिल का तेल भी यूज किया जा सकता है, और ये न उपलब्ध हो तो रिफाइन्ड तेल यूज कर लीजिये.
Nisha jee
Nameste
Nisha ji aam ke aachar me galti se matta oil (tilli ka oil) dal gaya h kaya kiya jay.
Plz replie.
निशा: विपन जी, आम का अचार तिल के तेल में बनाया जाता है, और अचार बहुत अच्छा बनता है, यानि कि अचार में कोई प्रोब्लम नहीं है उसे यूज कीजिये.
Nisha ji
mai jrur try krugi
Thankyou