आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिव्यांश जी, आम का अचार कड़वा कैसे है, इसमें नमक अधिक है या मेथी अधिक है, आप इसमें लाल मिर्च और तिल का तेल डाल कर मिलायें, अचार का स्वाद अच्छा हो जाना चाहिये.
निशा: राजेश जी, डाली जा सकती है़
निशा: नवीन जी, अचार में इतना तेल भर दीजिये कि अचार पूरी तरह तेल में डूबा रहे तो अचार खराब नहीं होगा.जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये किसी भी प्रकार की नमी अचार में नहीं जानी चाहिए, हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
निशा: बबीता जी, अचार में थोड़ी सोंफ और मेथी पीस कर, और सरसों का तेल और मिला दीजिये, नमक एडजेस्ट हो जायेगा.
निशा: नीतू जी, अचार में विनेगर डाला जा सकता है, विनेगर लिक्विड फार्म में होता है, इसे प्याली में निकाल कर अचार में डालकर मिला दिया जाता है.
निशा: प्रिया जी, मेथी अचार में अधिक हो तो भी अचार अच्छा लगता है.
निशा: किरन जी, आप परेशान न हों मेथी को गलने में थोडा़ समय लगता ही है, अचार अच्छा बनेगा.
निशा: रिंकू जी, आप यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
Main aapse ek help chahti hun. Please mujhe bataiye ki aam k achar me agar main thoda gud daalna chahu to kab aur kaise daalun? Mujhe namkeen achar me thoda meetha touch bahut pasand hai. Aur kya main khajur gud ka upyog kar sakti hun? Pls reply kyunki maine aam ko dhup me sukha liya hai
Thank u in advance
निशा:आशा जी, आम के हल्के नरम होने पर गुड़ डाला जा सकता है, गुड़ को बारीक तोड़ कर अचार में मिलाकर धूप में रख दीजिये, और रोजाना अचार को चला दीजिये, 5-6 दिन में गुड़ अचार में अच्छी तरह मिल जाता है या गुड़ क गाढ़ी चाशनी बनायें और अचार में मिला दें.
निशा:नीना जी, आम हल्का लाल है, लाल कलर तो लाल मिर्च से आता है और प्लीज आप उसे टेस्ट करके देख लें, अचार अगर तेल में डूबे रखें हो बिलकुल भी खराब नहीं होते.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, तेल में डूबा अचार खराब नहीं होता है, आप अचार को 2-3 दिन धूप में रख दीजिये वह और अच्छा रहेगा.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोना जी, 10 किग्रा. में 2 किग्रा. तेल लग जायेगा.
निशा: पूनम जी, रेसिपी में 1 कि. आम से अचार बनाया गया है, आप 1/2 कि. से आम का अचार बना रहे है तो सारे मसाले आधा करके ले लीजिये.
निशा: नंदकेश्वर जी, अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये. अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
निशा: नेहा जी, जी हां सरसों काली या पीली अवश्य डालें, सरसों तो अचार का मेन मसाला है.
निशस: तनू जी, अचार को आप कई तरह से बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोमन जी अवश्य बनायें, धन्यवाद.
निशा: अरविंद जी, आम को धोकर अच्छे से सुखा लेने के बाद मसाला उपयोग करें.
Thanks again for helping me....!
निशा: मन्जीत जी, हां आप ताजा मसाले का उपयोग कीजिए.
i like ur recipe so much and make that in d home, Thanks for that.
can ur help me madam ki last year ka bana hua masala pada hai toh usme kay me new fresh aam mix kar sakate hai ki nahi agar mix karte hai toh karab nahi hoga na plz plz reply me THANKS.
निशा: मंजीत जी, अचार से बचा हुआ मसाला दूसरे अचार में न डालें, आप इसमें हरी मिर्च काट कर डाल दें, 1-2 दिन में वे खट्टी और स्वादिष्ट हो जायेगी आप उन्हैं यूज करें, अच्छी लगेंगी. नये आम के अचार के लिये नया मसाला बनायें, अचार अच्छा बनेगा.
निशा: ममता जी, आपके सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा जी, अचार को धूप में रख दीजिए, पानी अपने आप सूख जाएगा, या पानी को निकाल कर हटा दीजिये. अगली बार कटे आम को 1 दिन की धूप में सुख कर अचार बनायें, अचार में पानी नहीं निकलेगा.
निशा: दरकशॉ जी, पहले अचार से बचा हुआ तेल नये अचार में डालने के वजाय परांठे बनाने में यूज कर लें, नये अचार में नया तेल यूज करें.
निशा: दरकशॉ जी, आम का अचार कई प्रकार से बनाया जाता है. दोनों ही तरीके सही है, आप किसी भी तरीके से अचार बना सकते हैं.
दरकशाँ जी, हां, बचे हुए तेल को यूज कर सकते हैं. आप चाहे, तो उसे सब्जी, परांठे इत्यादि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.