आम का सादा अचार (Mango Pickle Recipe)

आमों का मौसम है, बाजार में कच्चे पके आम खूब मिल रहे हैं, आम का अचार तो सभी की पसन्द है, और ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.
3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.
Read - Mango Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Pickle
- कच्चे आम - 1 किग्रा (8-10)
- सरसों का तेल - 200 ग्राम ( 1 कप)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून, या 1/3 कप)
- हल्दी पाउडर - 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- पीली सरसों (mustarad) - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to mango Pickle Recipe
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.
आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दरदरे पिसे मसाले तेल में डाल दीजिये, हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये, अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय.
अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर 4- 5 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.
आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (289)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिव्यांश जी, हां आप इसमें जीरा भी डाल सकते हैं. जीरा को गरम कड़ाही में हल्का सा चलाकर बाकी मसालों के साथ बारीक पीसकर डालें.
निशा: तिलकचद जी, आम के अचार को गलाने के लिये, स्टील की कढ़ाई में डालकर चमचे से चलाते हुये गरम कर लीजिये चैक करके कि अचार नरम हो रहा है, जैसे ही अचार थोड़ा नरम हो जाय आग बन्द कर दीजिये, अचार को ढककर रख दीजिये, ठंडा होने पर अचार में तेल डालकर रख दीजिये.
निशा: दीक्षा जी, आम का अचार कढ़वा कैसे है, इसमें नमक अधिक है या मेथी अधिक है, आप इसमें लाल मिर्च और तिल का तेल डाल कर मिलायें, अचार का स्वाद अच्छा हो जाना चाहिये.
निशा: विजय जी, आप बचे हुए तेल से परांठे सेक सकते हैं और मसाले को दाल या सब्जी में उपयोग कर सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, आपको अचार में मसाले कम लग रहे हैं तो नमक दी गई मात्रा का लीजिये और बाकी मसाले लाल मिर्च या सरसों या हल्दी पाउडर यानी कि जो भी मसाला आप अधिक डालना चाहती डाल दीजिये. अचार में कोई भी नमी न जायें इससे अचार खराब हो जाते हैं.
निशा: पवन जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, तेल की मात्रा बढा़ दीजिए, या थोड़ा आम कद्दूकस करके डाल दीजिये.
aachar ko container me dalte h to usko cover krte h kya ya open hi rkhe 4-5 days k lie
निशा: निशा जी, ढककर ही रखना होता है.
Maine aam ka achar dala hai ghar pe dhup ka mosam tao abhi hai nhi usme se jhak q nikal raha hai achar khrab tao nhi ho jayega
निशा: ज्योती जी, अचार में थोड़ा सिरका या अचार को तेल में डुबाकर रख दें, अचार खराब नहीं होता.
निशा: डा. साहव खराब अचार हटाकर अचार को धूप में रख दीजिये और बाद में अचार को तेल में डुबाकर रखें, अचार लम्बे समय तक चलेगा.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यामी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यामी जी, अचार को गैस पर पानी खतम होने तक पका लीजिये, और अचार को तेल में डुबा कर ही रखें, अचार खराब नही होगा.
निशा: रोज जी, अगर धूप नहीं है तो अचार को कमरे के अन्दर ही रखा जा सकता है.
निशा: अनीता जी, अचार में थोडा़ और तेल डाल दीजिए इससे नमक सही हो जाएगा.
निशा: अनीता जी, अगर अचार में बहुत अधिक मिर्च हो गई हैं, तब आप 2-3 आम और लेकर काट कर और स्वादानुसार नमक भी अचार में मिला सकती हैं, अचार ठीक हो जायेगा.
marai ko kachai aam kaa mithaa achaar ki recipie bata diyai jiyai.
निशा: मनीषा जी, कच्चे आम का मीठा अचार की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है आप उसके लिये वीडियो निम्न लिंक पर देख सकती हैं.
Mjhe 5kg aamo ka achar bnana h.aap uske masalo ki sahi matra bta dijiye .plz.
Or aam ko sabse pahle namak LGA k rakhte h VI vali vidhi b bya dijiye.
निशा: पूनम जी, रेसिपी में 1 किग्रा. आम से अचार बनाया है आप 5 किग्रा.आम से अचार बना रही हैं, सारी चीजों को पांच गुना करके ले लीजिये.
निशा: पंकज जी, अचार को प्रिजर्व करने के लिये एसीटिक एसिड डाला जाता है.
निशा: शिल्पा जी, अगर आम खट्टा न हो तो अचार खट्टा नहीं बनता है, आप एक किग्रा. आम के अचार में 4-5 टेबल स्पून व्हाइट सास डाल कर मिला दीजिये, अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जायेगा.
निशा: तमवी जी, अचार में 1 किग्रा आम के अचार में 1/4 कप सिरका डाल कर मिला दीजिये अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाएगा.
Nisha jee ye bataiye jaise kabhi aam kam khatte ho Aur anchar ban gya ho to kya usme ham acetic acid Mila sakte hai kaise milaye
निशा: प्रतिमा जी, आप अचार में 1 किग्रा. अचार है तो 1/4 कप व्हाइट सिरका डाल कर मिला दीजिये, अचार अच्छा खट्टा और स्वादिष्ट हो जायेगा, और खराब भी नहीं होगा.
निशा: नेहा जी, अचार तेल में न डूबा होने के कारण, अचार का कलर चेन्ज हो जाता है.
निशा: सोनियां जी, अचार कच्चे आम से अच्छा बनता है.