छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कृप्या रेसिपी को ध्यान से पढे़ं भटूरे बनाने का तरीका भी दिया हुआ है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Good
thankyou ji,this is very delicious.we made it and enjoy the taste of punjabi dish.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mm black colour k liye tea bag ki jagah dry aanwle ki potli v daal sakte h na
निशा: प्रियंका जी, अवश्य डाल सकते हैं.
nisha ji apki banayi receipies bahut practical hai. bahut hi simple aur useful hai. bina kisi taamjham ke aasaani se ghar me bana sakte hai. me janna chahti hu ki agar bhature ka atta kisi kaaran se 2 ghante se jyada samay baaher rakha rah jaye to koi problem hogi kya?
निशा: रिंकी जी, कोई प्रोब्लम नहीं है लेकिन गर्मी के मौसम में 10 - 12 घंटे तक बाहार रहे तब आटा खट्टा हो जाता है, इससे बने भटूरे भी खट्टे होंगे.
Thanx nisha ji,bhature bohut hee ache bane.mere beta or hubby ko bohut pasand aae.
निशा: जसमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tee bag kis liye dalte h..
Nisha ji agar anar dana na ho to amchur powder dal skte h kya ya nibu
tea bag is important for chula bhatura
Dear Madhulika ji,
realy your recipe is very awesome.
i made bhatura many time at home, but when i break it, it get stretched. I want to make soft which can be breaked with two fingers and spung type.
please tell me the proper recipe.
Thanx
निशा: मनी जी, आप इस तरीके से भटूरे बनाइये, ये सोफ्ट बनते हैं.
Very nice
Hello mam,
I had made bhaturas according to your recepie..they were made very delicious..
But now I want to make 30 bhaturas..so pls tell me how much quantity I would need of all the ingredients for dis..
Hello mem
Agar hme bhature subh jaldi banane ho to kya atta rat ko tyar krke chod skte h.
निशा: गायत्री जी, आटा रात में तैयार किया जा सकता है लेकिन जब आप रात में उठें तब उसे फ्रिज में रख दीजिये, बनाने से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लीजिये और भटूरे बनाइये. पूरी रात आटा बाहर रहने से वह खट्टा हो जाता है. सर्दी के मौसम में आप आटे को रात भर बाहर छोड़ सकती हैं.
Madam if we use yiest instead of baking powder then curd is used or not n tell me the quantity of yiest in 1 kg maida
निशा: अंजू की, यीस्ट डाल रहे हैं तब दही डालने की आवश्यकता नहीं है. 1 किग्रा मैदा में 4 छोटी चम्मच यीस्ट डाल दीजिये.
Hi, madam maine aaj chhole bhture bnaye bhut hee tasty bnae but size chhota bna ....thnx for ur gud or easy resipy....
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद. भटूरे बेलते समय, सूखी मैदा का यूज कर लीजिये और आप इन्हैं अच्छे बड़े साइज में बेल सकेंगी
Hi , Nisha madam chhole bhthure ka aata hum raat ko bhi bhego k rakh sakte h na....or 2 hur. Hee kaffi h aate ko bhego k rakhne k liye kya aata tight ya loose bhigoona padta h...plz rply me
निशा: माया जी प्लीज आप इसके लिये वीडियो अवश्य देखिये, भटूरे के लिये आटा लगाकर 2-4 घंटे के लिये रखा जाता है, पूरी रात आटा बाहर रहने से आटा खट्टा हो सकता है, आटे को 3 घंटे बाहर रखने के बाद फ्रिज में रख सकते हैं, और सुबह जब भटूरे बनाने हों तब आधा घंटे पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, अच्छे भटूरे बनेंगे.
Meine mam raat ko ata gunda hai Kya mein puri raat ise bahar rakh du aur subah freez mein rakh du ki freez mein rakhna hi Nhi hai
निशा: सारब जी, आटे को पूरी रात बाहर छोड़ने से ये खट्टा हो सकता है, आटे 3-4 घंटे ही बाहर रहे इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख दीजिये, और भटूरे बनाने से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लीजिये.
hello nisha mam although i m a teenager but i love ur receipe becoz it made this mothers day spl. it was my first cooking which i gifted my mamma in this mothers day ........ my mohter was vry happy ..........thanks a lot mam
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
Hi....kya chole main pyaz daal sakte hai?
निशा: पायल जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Kya beking powder ki jagah Mittha Soda use kr skte hain ?
निशा: रविन्दर जी, बेकिंग सोडा और मीठा सोडा एक ही चीज है, आप यूज कर सकते हैं.
Maida me dahi keyo dala jata he
निशा: दिनेश जी, मैदा में दही, ओइल, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डाला जाता है जिससे आटा फरमेन्ट होता है और बहुत ही सोफ्ट भटूरे बनते हैं.
I didn't knew to mke it but your chhole bhature recipee helped me a lot. my impression was also tooooo ........... good on my family. thanks a lot 4 this yummmm............ and fantastic recipee.
hi thank u soo mch 4 sch a tasty chole bhature
Tea bag use karne se swad m kya difference aayega