छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aapke bhature ki recipe padhkar Maine try kiya sab cheez theek thi taste bhi acha that fry karte time fule bhi BT dhikhne main woh yellowish type ho gaye they usmai fafole SE nahi padhe jabki usko 2 hours rakha bhi that pls mujhe bataye kaha kami rahi
निशा: रंजना जी, भटूरे अन्दर से पफी हैं तब बिलकुल ठीक हैं, अगर पफी नहीं हैं तब अगली बार आटे को पूरा ग्लूटोन आने तक मसल कर गूंथें, और 3 घंटे तक उसे गरम जगह पर ढक कर रखें और तब बनायें और बतायें कि भटूरे कैसे बने?
निशा: अल्का जी ईनो डालकर भटूरे के लिये आटा तैयार किया जा सकता है.
निशा: दिशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, भटूरे बहुत मोटे बेले गये हों और आग बहुत तेज हो तब एसा हो सकता है, अगली बार भटूरे को थोड़ा पतला बेले और तेल अच्छा गरम हो बहुत अधिक गरम हो तो उसे हल्का ठंडा करके भटूरे तलने के लिये डालें, बहुत अच्छे भटूरे बनेंगे.
निशा: रचना जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुभाषनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, अगर छोले भिगोना भूल गये हैं तब आप अगले दिन के लिये इन्हैं अभी भिगो सकते हैं, बिना भीगे चने से बने छोले अच्छे नहीं बनते हैं.
निशा: मेघा जी, भटूरे का आटा उपरोक्त विधि से लगाकर रखें, तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये,और करछी से दबा कर तले.
निशा: देव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बेकिंग सोडा आटे को फरमैन्ट करने के लिये डाला जाता हैं, इससे भटुरे मुलायम और स्पन्जी बनते हैं.
निशा: शाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद
mujhe aapse ek baat puchni hai please batayen ki maine bhature ka aata gundkar use gile kapde mein rakh diya ferment hone par aatta usme chipak gaya. please batayen ki gundne ke bbad atta kaise ferment hone ke liya atta kaise rakha hai.
Aur yeh bhi batayen ki yeh kaise decide hoga ki kab baking soda, baking power ya yeast ya eno ko use karna hai
please batayen
निशा: मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
निशा: सिम्मी जी, आप प्याज डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: अनुकृति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: yoyo जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: जीत जी, रैसिपी को ध्यान से पढें आप अच्छे छोले भटूरे बना सकते हैं.
निशा: विकल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kye bhature aur butter naan ka atta ek jaise hi tyar kiya jata hai?
pleae batayen?
निशा: जी हां नान और भटूरे का आटा एक ही तरीके से लगाया जाता है.
i have tried chole bhautre. jab maine banaye to balene ke samay vo bad gaye. par kadahi dalte hi chote ho gaye? please batayen ki vo patle, phule hua aur bade kaise banege?
thanks
निशा: भटूरे को मैदा की सहायता से थोड़ा पतला बेलें, एक दम अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालें, भटूरे अच्छे सोफ्ट फूले फूले बनेंगे.
I really like your recipes.
I made chole bhature and used all the ingredients suggested by you.
Bhature were good in taste but I don't understand why do they become crispy.
निशा: जा़रा जी, भटूरे तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये, भटूरा तलने के लिये डालें और वह एकदम फूल कर सिकना चाहिये, तेज आग पर भटूरे के अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, भटूरे अवश्य अच्छे और सोफ्ट बनेंगे.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रुति जी, 2 कि. मैदा के भटूरे 16 लोंगों के लिये पर्याप्त है, हमने 400 ग्राम मैदा से भटूरे बनाये हैं, 2 कि. मैदा इससे 5 गुनी है, सारी चीजें 5 गुनी ले लीजिये.
निशा: रामशंकर जी, पानी को छोले में रहने देते हैं, इससे छोले की कनसिसटेन्सी सही रहती है और स्वाद भी अच्छा आता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji mai apki website ko dekhkar apne ghar mei bahut swadist recipes bana leta hun,aur khane wale sab log bahut tareef karte hain aur mujhe achha lagta hai.
निशा: नरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hamarey ghar wale kahte hai ki inka rang peela hona chahiye,maine isme tea bag nahi dale,masala bhunte hue thodi haldi dali hai,inka rang fir bhi clear peela nahi hota jaisa yahaan hotel ke chhole mei hota hai,please bataye kya karu
निशा: नरेश जी, आप मसाले में हल्दी का उपयोग थोडा़ सा ज्यादा करके देखें इससे रंग बेहतर होगा, और अधिक पीले रंग के लिये, छोले में उबालते समय हल्दी डालें.
निशा: शैलीजी,भटूरे ओयल में ही तले जाते हैं, लेकिन अगर भटूरे को निकाल कर, टिशु पेपर पर रख लें तो एक्सटृा ओयल उसमें चला जाता है और भटूरे पर तेल नहीं दिखाई देता है, छोले में वे अनार के दाने डालते हैं, और तेल छोले में अधिक होता है. आप घर में छोले भटूरे ट्राई कीजिये बहुत अच्छे छोले भटूरे बनते हैं.