छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hello nisha ji,
i am a big fan of your cooking. All the receipes are perfect and the outcome is always amazing on trying out.
i tried bhatoora's today though they were tasty but did not fluff while making. What could be the reason? Please help.
thanks a lot
mene abhi cholay. Bhigone rakhe he aur banana chahta hu
Today i prepared bhature for my guests according to ur method. All they appreciatec a lot. I m thankful to you. Before this i tried many times but could not get success.
निशा: मधुलिका जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Baking soda ke bina kya bture nhi bn skte kya iski jgah per or kuch use kiya jaa skta hai
निशा: सौरभ जी, आटे के साथ खमीर मिला कर गूथा जा सकता है.
khameer nikal ke bnana hota hai
निशा: ज्योति जी, आटा गूंथ कर 2-3 घंटे के लिये धूप में या गरम जगह पर रख दीजिये, आटा काफी कुछ फूल जाता है, उसमें खमीर बन जाता है, अब भटूरे बना लीजिये.
Hi mam
Mujay Apke sari recipe achi lagti hai
agar hum maida ko 2 ghante ke liye na rakhe to kya hoga sath ki sath tal de to
निशा: संदीप जी, मैदा को रखना आवश्यक है, अगर आप तुरन्त भटूरे बनायेंगे तब भटूरे सोफ्ट नहीं बनेंगे.
I want to ask that if we dont have mixer den how to make gravy of chole?? Plz reply
निशा: श्रेया जी, टमाटर की प्यूरी यूज कर सकते हैं, या टमाटर को काट कर पकाकर मैश करके, मोटे छेद की छलनी में छान कर डाला जा सकता है, या टमाटर को बारीक काट कर मसाले के साथ पकाकर मैश कर डाला जा सकता है.
Chole me tea bag ki kya jrurat hai.iske bina nahi hoga kya...
Kya dhahi ki jgha doodh se b meda madh sakte h
निशा: खुशी जी, इस समय गर्मी ज्यादा हो रही है तो रात का लगा आटा थोड़ा खट्टा हो सकता है, आप आटा रात में लगायें लेकिन जब आप 2-4 घंटे में जब भी उठें आटे को फ्रिज में रख दीजिये और सुबह भटूरे बना लीजिये.
Mairi sadi ko 10 sal ho gY h or 3 sal phly mny khana bnana sikha h aabhi 3 sal s alg rhti hu mmy papa s to mny khana bnana sirf aap ki wbsd s hi sikha h thank tu u nisha ji
bina tea k bhi chole bna skte h.? plz rep.me
Mujhe baking powder aor meetha soda mil raha hai. But baking soda nahi mila. Mai kya dalu. Kya mai baking powder ya meetha soda mila sakta hoon.
निशा: दमनप्रीत जी, मिठाइयां घी में बनी हों तो बहुत अच्छी लगती है, आप इसके लिये आधा घी और आधा रिफाइन्ड यूज कीजिये, अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तम्मन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, प्लीज भटूरे का वीडियो देख लीजिये, भटूरे तलने के लिये गैस तेज होनी चाहिये और तेल अच्छा गरम होना चाहिये, भटूरे तलने के लिये डालिये और कलछी से दबाकर फुलाइये, भटूरे तुरन्त फूलते हैं.
Aaj maine chhole bhature bnyae jaise apne recipe me mention kiya h but main bhature as pudi ke tarah bane cooking soda bhi bht smel kar rha tha .
निशा: सोनी जी, आप आटा गूथने पर थोड़ा सा ध्यान दीजिये, सारी चीजें नापकर डालिये, बेकिंग सोडा बिलकुल भी ज्यादा न हो, आटा को 3-4 घंटे गरम जगह पर रख कर भटूरे बनाये, बहुत अच्छे भटूरे बनते हैं.
thanking you