छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पंचू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वनीता जी, चार या पांच सदस्यों के लिये,
निशा: कौशल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, अनार दाना अनार के दानों को सुखा कर बनाया जाता है. धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ढेर सारी रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निसु जी, भटूरे तेज गरम तेल में डाल कर तलेंगी तो वे अवश्य फूलेंगे, प्लीज आप ट्राई कीजिये.
agr mai suji na milau to kya effect pdega
निशा: अविनाश जी बिना सूजी के भी छोले भटूरे बनते हैं.
निशा: ट्विंकल जी, भटूरे को सोफ्ट बनाने के लिये, आटा एकदम सोफ्ट गूथे, आटे को फूलने के बाद उसे पंच करके लोई तोड़कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये. तेल अच्छा गरम कीजिये, अब भटूरे तलिये बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: सोनाली जी, आप ओनियन और गार्लिक पसन्द करती है तब अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: बेकिंग पाउडर आटे को फरमैन्ट करने के लिये डाला जाता हैं,इससे भटुरे मुलायम और स्पन्जी बनते हैं.
thanx mai kuch ni janti thi apka net se sbkuch sikhi
...
....
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, आटा लगाकर किसी अलमारी में रखें और साथ में दूसरे बर्तन में गरम पानी रखें, अलमारी का तापमान अधिक हो जायेगा और आटा 3--5 घंटे में तैयार हो जायेगा.
निशा: प्रियदर्शनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere bhature fulte hi nahin hai, kade kade rehte hai papad Ki tarah aur kachhe lagte gain...
Main aanch tej rakhti hun aur aata achhe se madhti hun. Can you suggest what is going wrong
निशा: प्राची जी, भटूरे का आटा उपरोक्त विधि से लगाकर रखें, भटूरे को सूखी मैदा या तेल लगाकर बेलिये, भटूरे की पूरी सादा पूरी से थोड़ा मोटा बेलिये, तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये.
निशा:दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंखुडी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: छोलों का मसाला भून जाने पर इसमें उबले आलूओं को छोटा-छोटा काट कर डाल दीजिए और उसके बाद बताई गई विधि से छोले बना लीजिए.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap k recipes mujhe or mere family ko bahut pasand aati hai or aap ki sase acchi baat aap Hindi me likhte ho thanks for this.....me aap se yeh puchna chaha rahe thy k 3/4 spoon ko correct kitna spoon kehete hai or 500gram maida me kitna baking soda or dahi chiyega.....please Nisha Gi reply me.....Thank You.....
निशा: आप दोनों चीजें समान मात्रा मे ही ले लीजिए.
निशा: रितु जी, आप मैदा दुगनी ले रही हैं, सारी चीजों को उसी की मात्रा में दुगना कर लीजिये.
निशा: रेखा जी, आप बिना टी बैग के भी इसे बना सकते हैं, टी बैग केवल छोलों को कलर देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे टेस्ट में कोई फर्क नहीं होगा.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा: अंकिता जी, बेकिंग सोडा डालना आवश्यक है.
निशा: मेरी वेबसाइट पर इसकी रेसिपी दी हुई है, आप इसे वहां से देख कर सीख सकते हैं.