छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

📅 19 अक्टूबर 2007 👁 47.2 लाख बार देखी गई 💬 854 कमेंट ★ 4.1 (71810)

Chole Bhature Recipe

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.

Read - Chole Bhature Recipe In English

आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature

  • मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
  • सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
  • दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.

गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.

गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.

आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole

  • सफेद चना ( काबुली चना)  -  250 ग्राम (1 1/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
  • टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
  • धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Chole Bhature

चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.

कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.

छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा

Chole Bhature Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (71810 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (854)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Razia
Thnx mam for this recipe I tried this recipe taste was amazing Apki rrecipe bht achi hoti h....thankew again

निशा: रज़िया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Saima Nadeem
Ur recipe is awesom.... I make chole bhatoore nd its very tasty..... Ur all recipe is niceee Nisha ma

निशा: सायमा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
laxm
Thnks nice ......

निशा: लक्ष्मी जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
reena rathour
Superb recipe

निशा: रीना जी, धन्यवाद.
alok
Thanks for dish

निशा: आलोक जी, आपको भी धन्यवाद.
anjali
hamare bhature hamesha bahut sakhat bante hai. inme bhature wala taste bhi nahi hota hai. please reply aisa kyun hota hai

निशा: अंजलि जी, भटूरे का आटा नरम लगाइए, तो ये सख्त नहीं बनेंगे और दूसरा भटूरे को तेज गरम तेल में डाल कर तलें अच्छे नरम भटूरे बन कर तैयार होंगे, प्लीज रेसिपी अवश्य देखें, आप जल्दी ही बहूत अच्छे भटूरे बनायेंगे.

















sona
Thanks..nisha...For this wonderful recipe...

निशा: सोना जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
neenu
Bature me chote teen spoon baking soda ke jagaha teen bade spoon baking soda dal diya.... toh ab kya kare?
निशा: नीनू जी, ये बहुत अधिक है, भटूरे में बेकिंग सोडा का स्वाद आयेगा, आप इसे इसी स्वाद में खाये जा सकते हैं या फिर इसमें नाप के अनुसार मैदा और मिलाई जा सकते हैं.
Raj veer Singh
Thanks it's very testy

निशा: राजवीर जी, धन्यवाद.
sufia zaheer
Its such a very easy method to make dz recipe Thanks a lot Madhulika ji.

निशा: सुफिया जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Annu Kumari
सने हुए आटे को कितनी देर तक रखना है

निशा: अनु जी, गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिए किसी बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर ढककर रखना है.
पूनम
आप द्वारा बताई विधी में कुछ तो missing है। कुल्चे और भठूरे दोनों को ही मैंने आप की बताई विधि द्वारा बनाया।
पर वे कुछ खास फूले नहीं जैसे हम restaurant me खाते हैं
Gurdeep
very tasty recipe bani nisha g

निशा: गुरदीप जी, धन्यवाद.
Harvinder Kaur
Hi Nisha g main bhature isi Vidhi se bnati hoon lakin bhature Kadhai main dalte he ikthhe Ho jate hain. Sikur k mote Ho jate hain. Kya karon

निशा: हरविन्दर जी, आटे को फूल कर डबल होने दीजिए और भटूरे के लिए लोई बनाकर सूखे आटे में लपेट कर रख लीजिए. इसके बाद ही भटूरे बनाकर तलने डालिए, वे नहीं सिकुड़ेगे.
sanjoli
Awesome recipes mam.
Thnx a lot 4 ur time.

निशा: संजोली जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
Meenu
I love your recipes.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Himanshu yadav
Videos of recipe
Nillu
Chane aur bhaturo mein baking soda kitna dalna hai..

निशा: नीलू जी, भटूरे के लिए बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच, छोले के लिए - बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
vineet kumar
This is a the best- recipe I love this recipe because I am cock specialy without onion this recipe is come a tearfully

निशा: विनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sona
कल मैने आपके बताये अनुसार छोले भटूरे बनाये थे...बहूत ही टेस्टी बने थे धन्यावाद दीदी
बस थोडी सी परेशानी है कि उनमे तेल भर जाता है..उसके लिए क्या करू
plz suggests

निशा: सोना जी, तेल के कम गरम होने पर ऎसा होता है, तेल को अच्छा गरम होने दीजिये, और अब भटूरे तलने के लिये डालें, वह तुरन्त फूलेंगे और तेल बिलकुल नहीं भरेगा.
A.HEMALATHA
Aapkai recipes bahut hi ache ha nisha Ji

निशा: हेमलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Urmil Malhotra
Nisha Ji I have to make 60 bhutras how many cups of maida I need
निशा: उर्मी जी, इतने भटूरे बनाने के लिये 1.5 किग्रा मैदा ले लीजिये.
aman
Very good.it is exclellent

निशा: अमन जी, धन्यवाद.
Shiv shankar
Main aap ki recipe Dekhte bodhankar Kaun banata Hoon bahut accha Banta

निशा: शिव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
chole buture
Dilip Verma
Why oniun not used.

निशा: दिलीप जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करते हैं.
Deepika
You are great nisha ji

निशा: दीपीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunil saini
Bahut lajiz bane chole bhature

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anil
kya is me onion ka istemal nahi hota hai.

निशा: अनील जी, आप अगर करना चाहें तो कर सकते हैं.
sajid
Your test best gread

निशा: साजिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.