छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mujhe apki webside bhut achi lgti h ap bhut hi asan receipe btati h.
maine apki webside se bhut si receipi bnani sikhi h....thanks mam
Thanx a ton ????????
निशा: कोमल जी, कर सकते हैं.
निशा: रंजीत जी, मुझे खुशी है की आप को मेरी रेसिपी पसंद आई बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, दही, चीनी और बेकिंग पाउडर आटे को फरमैन्ट करने के लिये डाला जाता हैं,इससे भटूरे मुलायम और स्पन्जी बनते हैं.
Aapke pas har chiz ka solution hota h so please meri problem jaldi se jaldi solve kre..
Aaj mere yaha kuch guest and wale the toh maine kal rat chhole bhigo Diya tha aur aaj Abhi morning me boil kr Liya h...ab woh log kal aayenge...so Mai kya kru ki Mai kal hi taaza chhole bna saku... please help me...
Thanks and regards,
निशा: दीपाली जी, आप उबले हुए छोले को फ्रिज में रख दीजिए और इसे अगले दिन आप तड़का लगा कर परोसिएगा.
निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परम जी, मैदा है एसा होता है आप भटूरे बेलते समय, उसे उठाने के वजाय चकले को घुमा घुमा कर इसे बेले, जब वह पूरे साइज में तैयार हो जाय तब उठाकर तलें, आप अच्छे भटूरे बना लेंगे.
Bhutra bnane ke leye yeast ka istemal kr sakta hu kyu ki backing powder or backing soda Nahi Milta or yeast se bhutre fuul jaye ge
Danayawaad
निशा: संजय जी, कर सकते हैं.
निशा: यश जी, आपके इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, भटूरे के लिये, आटा एकदम सोफ्ट गूंथे, आटे को फूलने के बाद उसे पंच करके लोई तोड़कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये. तेल अच्छा गरम कीजिये, अब भटूरे तलिये बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: ओम जी, आटा अच्छी तरह से गूथा जाना चाहिये और भटूरे फूलने में आग का रोल बहुत बड़ा है, तेल अच्छे से गरम हो, तभी भटूरे तेल में डाले और कलछी से दबा कर तलें, भटूरे फूलेंगे.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बिलकुल आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: वंदना जी, आप ऎसा भी कर सकती हैं.
Kya aap us chole ki reciepe bata sakte hai jo dilli me weekly market like mangal bazar, veer bazar me bhature k sath milte hai. Uska taste restaurant vale chole se bilkul alag hota hai.
निशा: संध्या जी हां मैं ट्राई करूंगी.
निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, दोनों एक ही हैं.
निशा: प्रेमकुमार जी, 100 लोंगों के लिये 10 कि. मैदा से बने भटूरे पर्याप्त रहेंगे.
निशा: गुरमीट जी, 2 कि.मैदा से बने भटूरे 20 लोंगो के लिये ठीक रहेंगे.
निशा: आंचल जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, कर सकते हैं.
निशा: रंजना जी, धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और आपकी रेसिपी अच्छी बनी.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.