छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पादू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, टी बैग चायपत्ती से भरा छोटा पाउच होता है, जिसे डिप वाली चाय में यूज करते हैं. टी बैग छोले को कलर देने के लिये होता है, अगर आपके पास टी बैग नहीं हैं तब आप 2 छोटे चम्मच चाय की पत्ती, सूती साफ कपड़े में बांध कर डाल सकती हैं, और नहीं डालेंगी तो भी छोले स्वादिष्ट बनेंगे.
निशा: नेहा जी, आटा को रखने से वह फरमेन्ट हो जाता है, और भटूरे का टेक्स्चर अच्छा आता है.
निशा: दीप्ति जी, हां, बेकिंग सोडा और मीठा सोडा एक ही चीज है.
But not chole it is chhole
निशा: सविता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, धन्यवाद.
निशा: बंती जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुष जी, भटूरे बनाने की विधि इसी रेसिपी में दी हुई है. भटूरों को अच्छे गरम तेल में तेज आंच पर कल्छी से दबाकर तलिए, भटूरे अच्छे से फूलेंगे.
निशा: राधा जी, इन्हें बेलते समय भटूरे को बढ़ाने के लिये भटूरे को उठाने की वजाय चकले या बोर्ड को घुमा लीजिये, भटूरे आसानी से बढाये जा सकते हैं या सूखी मैदा का परोथन की तरह इस्तेमाल कीजिए, आप आसानी से बड़े भटूरे बेल पाएंगी.
निशा: निखिल जी, भटूरे के आटे में बेकिंग सोडा पर्याप्त मात्रा में डालिए और फरमेन्ट होने के बाद इससे भटूरे बनाइए, भटूरे तलने के लिए तेल भी अच्छा गरम हो और कल्छी से हल्का सा दबाते हुए सेकिए, भटूरे अवश्य फूलेंगे.
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, भटूरे का आटा अच्छी तरह न फूला हो या धीमी आग पर भटूरे तले जाएं तो ऎसा हो सकता है.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, आटे को गरम जगह पर रखें, आटे को ढककर किसी अलमारी में रखें, साथ में एक गरम पानी की बर्तन रख दें, अलमारी का तापमान अधिक होने से भटूरे का आटा जल्दी फूल जायेगा.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
Bhature ka aata sardi me fulta hi nahi h kya karan plzzz
निशा: मंजू जी, सर्दियों के दिनों में भटूरे का आटा फूलने में काफी समय लगता है क्योंकि तापमान कम रहता है, आटे के बरतन के साथ किसी बर्तन में गरम पानी रख दीजिये और दोंनो बर्तन को किसी अलमारी या किसी भी जगह बन्द करके रख दीजिये, उस जगह का तापमान अधिक हो जाता है, जिससे आटा फूल जाता है.
निशा: ममता जी, मैदा में सारी चीजें मिलाकर नरम आटा गूंथिए, आटा एकदम सोफ्ट और चिकना हो जाना चाहिये और आटे को 2-3 घंटे के लिये गरम जगह पर रख दीजिये, भटूरों को तलने के लिए अच्छे गरम तेल में डालिए और कल्छी से हल्का दबाकर सेकिए, ज़रूर फूलेंगे, और नरम बनेंगे.
निशा: प्रियांशु जी, धन्यवाद.
निशा: पूर्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy new year
निशा: पूनम जी, धन्यवाद. आप बहुत ही बेहतरीन छोले भटूरे बना पाएंगी. आपको भी मेरी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: नंदकिशोर जी, आप थोड़े मैदा से भटूरे बनायें, भटूरे अच्छे बन जायं तो और उसी अनुपात से आप अधिक मैदा में चीजें मिलाकर भटूरे बना सकते हैं, जब शुरू करेंगे तो सारी चीजें आसान होती जायेंगी.
निशा: सुनीता जी, उसमें थोड़ी सी सूखी मैदा और मिलाकर गूंथ लीजिए.
निशा: निशू जी, तेल में डालने के बाद, भटूरा हल्का सा तो सिकुड़ता ही है, अगर ये ज़्यादा सिकुड़ रहे हैं, तो इन्हें सूखा मैदा लगाकर बेलिए, फिर ये नही सिकुड़ेगें.
निशा: मनफूल जी, आप अपने स्वादानुसार नमक डाल सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
निशा: जॉनी जी, फरमेन्ट आटे से भटूरे के लिये लोइयां बनाकर तैयार कर सूखे आटे की सहायता से उन्हैं गोल करके प्लेट में रख लीजिये, तेल गरम होने के बाद सूखे आटे की सहायता से बेले, आप उन्हैं अच्छी तरह बेल सकेंगी, तेज गरम किये हुये तेल में तलें, बहुत अच्छे भटूरे बनकर तैयार होंगे, प्लीज भटूरे के लिये वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: ज्योति जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मनी जी, कॉर्न फ्लोर मैदा नही होता. यह मक्की के दानों से निकला कॉर्न स्टार्च होता है.