छोले भटूरे (Chole Bhature Recipe)

छोले भटूरे (Chole Bhatoore) पंजाब की पसंददीदा डिश है. खाने में बहुत ही लाजबाव. अगर आप तेल की बनी चीजों से दूर नहीं रहते तो आपको ये बहुत पसंद आयेंगे. तो आइये आज हम छोले भटूरे (Chhole Bhature) बनायें.
Read - Chole Bhature Recipe In English
आवश्यक सामग्री- भटूरे के लिये - Ingredients for Bhature
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप)
- सूजी (रवा) - 50 - 60 ग्राम( आधा कप)
- दही - 100 ग्राम ( आधा कप )
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर, ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. ( यदि आप इसे हाथ से थपथपा कर बेल सकते हैं तो हाथ से थपथपा कर बना लें ). पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटुरे निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
भटूरे तैयार हैं. छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइये.
आवश्यक सामग्री - छोले (chole) के लिये - Ingredients for chole
- सफेद चना ( काबुली चना) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें
- टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chole Bhature
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोल भटुरे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार या पांच सदस्यों के लिये, समय -1 1/2 घंटा
Chole Bhature Recipe
कमेंट (854)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ड्रिशजी, आटे में बेकिंग सोडा की मात्रा अधिक होने से एसा हो सकता है, या तेल कम गरम हो तब भी एसा हो सकता है.
Banane me to mazaa aa jata hai aur ghar me sab ko khila k is se bhi zyada mazaa aata hai. Sachchi
निशा: जा़रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe chole to bnane aate thy but bhature nhi, fir mene apki recipe dekhi or try ki 1st tym me hi ban gya bilkul perfect, ab to bht hi achhe bnte or jisko v khilati hu wo dubara bnane ko khta hai thanku so much mere husband oi v bht pasand month me mai unke liye 2-3 bar bnati hu thankuuuuuu so much .....
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, अनारदाना बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी, आप सूजी डाले बिना भी भटूरे बना सकते हैं.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, ये स्वाद को बढा़ने वाला होता है, अगर आप न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: सोनिया जी, भटूरे अच्छे बनेंगे लेकिन स्वाद और टेक्सचर अलग होंगे.
निशा: अंजली जी, भटूरे को अच्छे गरम तेल में डाल कर तलें और फ्लेम भी तेज रखें भटूरे बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: कविता जी, आप यदि डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, रात को आटा गूथ कर रखने से वह खट्टा हो सकता है क्यों कि अभी गर्मी के दिन है, सर्दी के दिन में एसा किया जा सकता है, अभी आप इसे सुबह 6-7 बजे गूथ कर रख लीजिये और 10 बजे भटूरे बना लीजिये.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, टी बैग छोले में कलर के लिए डालते हैं.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बेकिंग सोडा डालना है खाने वाला, आप इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.
निशा: अनुभव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recipes bahut hi simple aur tasty hoti h..enjoying cooking thanks to you....
निशा: शुभरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, आप बिना इसके बना सकती हैं.
निशा: श्वेता जी, इन दोनों से भटूरे अच्छे क्रिस्पी और फूले हुए बनते हैं.
निशा: पूजा जी, सूजी से थोडा़ क्रिस्पीपन अच्छा आता है पर अगर आप न डालना चाहें तो नहीं डालें.
निशा: अन्या जी, भटूरे को अच्छे गरम तेल में डाल कर तलें और फ्लेम भी तेज रखें भटूरे बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: शुभ्रा जी, 1 टेबल स्पून नीबू का रस डाला जा सकता है.